विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2025

CCTV में कैद हुई मौत की LIVE तस्वीरें, जिम में कसरत करते हुए युवक की मौत

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी भेजा. डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

CCTV में कैद हुई मौत की LIVE तस्वीरें, जिम में कसरत करते हुए युवक की मौत
पकंज ने ब्लैक कॉफी पीने के बाद मात्र 2 मिनट ही एक्सरसाइज की थी. तभी वह बेहोश हो गया
  • फरीदाबाद के सेक्टर-9 स्थित जिम में पंकज नामक व्यक्ति बेहोश हुआ
  • डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित किया
  • प्राथमिक जांच में दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की पुष्टि हुई
  • पंकज ने जिम आने से पहले ब्लैक कॉफी पी थी और थोड़ी देर एक्सरसाइज की
फरीदाबाद:

फरीदाबाद के सेक्टर-9 स्थित एक जिम में कसरत करने के दौरान पंकज (35) नामक एक व्यक्ति बेहोश हो गया. निजी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम को जिम में बुलाया गया. टीम ने जांच करने के बाद बताया कि युवक की मौत हो चुकी है. प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस बीच जिम के दौरान वर्कआउट का सीसीटीवी सामने आया है.

अचानक से हुए बेहोश

फरीदाबाद सेक्टर-3 स्थित राजा नाहर सिंह कॉलोनी में रहने वाले पंकज पिछले 5 महीने से सेक्टर-9 स्थित श्रोता वैलनेस जिम में अपने दोस्त रोहित के साथ जाते थे. मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे भी वह अपने दोस्त रोहित के साथ जिम गए थे.  दोस्त रोहित ने बताया कि जिम करने से पहले उनके दोस्त पंकज ने एक ब्लैक कॉफी पी थी. ब्लैक कॉफी पीने के बाद मात्र 2 मिनट ही एक्सरसाइज की थी. तभी वह बेहोश हो गए.

बेहोश होते ही उनके ऊपर पानी छिड़का गया, लेकिन होश में नहीं आए. इसके बाद सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल से डॉक्टरों की टीम व एंबुलेंस को बुलाया गया. जांच के बाद पंकज को मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी भेजा. डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

175 किलोग्राम था वजनदोस्त रोहित ने बताया कि पंकज की हाइट करीब 6 फीट 2 इंच की थी. वही उसका वजन 175 किलोग्राम था. उसका खुद का धर्म कांटे का बिजनेस था.

रिपोर्ट-विनोद मित्तल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LIVE Pictures Of Death, Man Dies While Exercising, Man Dies In The Gym
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com