विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2019

तीस हजारी हिंसा मामला: वकीलों ने कोर्ट रखा बंद, दिल्ली पुलिस के जवानों की गिरफ्तारी की रखी मांग, पढ़ें 10 बड़ी बातें

Delhi Police vs lawyers: दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प बड़ा रूप लेते दिख रही है. मंगलवार को दिल्ली पुलिस के जवानों के विरोध प्रदर्शन के बाद अब बुधवार को वकीलों ने कोर्ट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और कोर्ट को बंद रखा.

Also Read in
तीस हजारी हिंसा मामला: वकीलों ने कोर्ट रखा बंद, दिल्ली पुलिस के जवानों की गिरफ्तारी की रखी मांग, पढ़ें 10 बड़ी बातें
दिल्ली में वकीलों ने बंद रखा कोर्ट
नई दिल्ली:
  1. लगातार तीसरे दिन वीकलों ने पटियाला हाउस कोर्ट  और साकेत कोर्ट को बंद रखा. इस दौरान किसी भी बाहरी को कोर्ट परिसर में आने की अनुमति नहीं दी गई. 
  2. वकीलों के प्रदर्शन के दौरान रोहिणी कोर्ट में एक वकील ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदको आग लगाने की कोशिश की. 
  3. बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा ने भरोसा दिलाया है कि कल यानी गुरुवार से दिल्ली के सभी अदालत समान्य रूप से काम करेंगे. 
  4. मनन मिश्रा ने कहा कि हमनें दिल्ली पुलिस से कहा है कि वह उस वकील के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करे जिसने साकेत कोर्ट के बाहर कांस्टेबल को थप्पड़ मारा था.
  5. वकीलों का कहना है कि तीस हजारी में हुई झड़प के दौरान पुलिस ने उनके एक साथी को गोली मारी थी. बता दें कि इस झड़प में 20 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे. 
  6. दिल्ली पुलिस का दावा है कि वकीलों ने मंगलवार को उनके एक और साथी की पालम इलाके में पिटाई की थी.
  7. मनन मिश्रा ने दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई दो एफआईआर का भी विरोध किया है. उन्होंने कहा कि अगर हाईकोर्ट के आदेश से वह खुश नहीं थे तो उन्हें पुनर्विचार याचिका दाखिल करनी चाहिए थी. 
  8. मंगलवार को दिल्ली पुलिस के जवानों ने करीब 11 घंटे बाद अपने वरिष्ठ अधिकारियों के अनुरोध पर अपना प्रदर्शन खत्म किया. 
  9. दिल्ली के उपराज्यपाल ने इस पूरे विवाद और दिल्ली पुलिस के जवानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के बीच आपात बैठक बुलाई थी. 
  10. इस मामले को लेकर गृहमंत्री ने भी एक रिपोर्ट मांगी थी. मंगलवार को गृहसचिव ने अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी थी. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police And Advocates, Delhi High Court, Amit Shah, Delhi Police And Advocates Clash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com