विज्ञापन

'हमें मजबूर मत करो, सुधर जाओ', दिलजीत दोसांझ और उनके मैनेजर को लॉरेंस गैंग की धमकी

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर के बाहर गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. एक सोशल मीडिया पोस्ट कर दावा किया गया है कि हमें मजबूर मत करो.

'हमें मजबूर मत करो, सुधर जाओ', दिलजीत दोसांझ और उनके मैनेजर को लॉरेंस गैंग की धमकी
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ. (फाइल फोटो)
  • करनाल में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कांग के घर के बाहर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है
  • हरियाणा पुलिस ने बताया कि मैनेजर या उनके परिवार की ओर से किसी भी तरह की शिकायत या सूचना प्राप्त नहीं हुई है
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए करनाल में हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
करनाल:

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट में हरियाणा के करनाल में पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर के बाहर गोलीबारी करने का दावा किया गया है. 

हालांकि, हरियाणा पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसे मैनेजर गुरप्रताप सिंह कांग या उनके परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है. करनाल के एसपी नरेन्द्र बिजारनिया ने कहा, “परिवार की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है.”

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम करनाल में कांग के गांव गोंडर पहुंची और शुरुआती जांच के अनुसार वहां से कुछ बरामद नहीं हुआ।.

लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बिश्नोई के सहयोगियों टायसन बिश्नोई, आरजू बिश्नोई और हरि बॉक्सर ने गोंडर गांव में कांग के घर के बाहर हुई कथित गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है.

लारेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई की सोशल मीडिया पोस्ट आई है. एनडीटीवी इस सोशल मीडिया पोस्ट की पुष्टि नहीं करता. 

इस पोस्ट में लिखा है कि दिलजीत दोसाझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर जो गोली चली है, ये मैंने टायसन बिश्नोई और मेरे भाई आरजू बिश्नोई और हरी बॉक्सर ने चलवाई है. हमने दिलजीत और इसकी मैनेजर सोनाली और गुरप्रताप को एक मैसेज दिया था. तुमसे न हमने कोई फिरौती मांगी, न किसी प्रकार का कोई फायदा लिया और न कभी किसी काम के लिए तंग किया. एक मैसेज दिया है कि ये जो तुम्हारा एम्प्लॉयी लड़कियों का शोषण करता है, तुम्हारे शो पर फायदे के लिए उनका इस्तेमाल करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

इसमें आगे दावा करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान इसने हमारे पंजाब की एक बेटी को झूठे सपने दिखाकर झांसे में लिया और प्रेग्नेंट करके ब्लॉक कर दिया. 

इसमें लिखा है कि ये लोग पैसे और फेम में इतने बिजी हो रहे हैं कि इन्हें सही और गलत नहीं दिख रहा है. हमने दो बार पहले प्यार से मैसेज किए थे और अब ये तीसरी वॉर्निंग है. इसके बाद तुम्हारा सबका नुकसान करेंगे. आगे धमकी देते हुए लिखा है 'हमें मजबूर मत करो, सुधर जाओ. आत्मा तो तुमने छोड़ ही रखी है, शरीर हम छुड़वाएंगे.'

यह भी पढ़ेंः Big Boss OTT-2 विजेता एल्विश यादव से मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी, ना देने पर जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

AAP ने लगाए BJP पर आरोप

इस बीच, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भाजपा ने दोसांझ से पार्टी में शामिल होने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद दोसांझ के मैनेजर पर “हमला किया गया” और इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ले ली.

चीमा ने कहा, “इससे पता चलता है कि भाजपा गिरोहों का इस्तेमाल करके चर्चित हस्तियों और कारोबारियों डरा रही है. इसका भाजपा विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है.”

इससे पहले ‘एक्स' पर एक पोस्ट में मंत्री ने कहा, “घटनाक्रम से सबके सामने सब स्पष्ट हो गया है. भाजपा ने दिलजीत दोसांझ को पार्टी में शामिल होने के लिए कहा, जिससे उन्होंने इनकार कर दिया. कुछ दिन बाद बिश्नोई गिरोह ने एक संदेश देने के लिए उनके प्रबंधक के घर पर हमला कर दिया.”

यह भी पढ़ेंः 'सलमान खान को जान से मारने के लिए तो...', लॉरेंस की धमकियों के बीच भाईजान के बॉडीगार्ड ने कर दिया बड़ा खुलासा
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com