रांची में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. भारत ने पहले खेलते हुए 249 रन का स्कोर खड़ा किया था. 249 रन के बाद भी भारतीय गेंदबाज शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड की तूफानी बल्लेबाजी को रोक पाने में असमर्थ रहे. जिसके कारण अब गौतम गंभीर की रणनीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं. क्रिकेट पंडितों को लग रहा है कि भारत को एक शुद्ध पांचवें गेंदबाज की कमी खल रही है. ऐसे में क्या इंदौर टी-20 में भारतीय प्लेइंग 11 में बदलाव होगा. इसको लेकर यकीनन संभावना बन रही है.
दरअसल, शिवम दुबे इस समय पांचवें गेंदबाज की भूमिका को निभा रहे हैं. दुबे ने 2026 एशियन गेम्स के फाइनल में बल्ले से अपनी काबिलियत दिखाई थी, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में दुबे पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे. दूसरे T20I में दुबे बल्ले और गेंद, दोनों से ही प्रभावित नहीं कर पाए. दुबे को दूसरे मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, लेकिन वे 10 गेंदों में सिर्फ 7 रन ही बना सके. इसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने अपने दो ओवर के कोटे में 30 रन लुटा दिए.
शिवम दुबे पर लटकी तलवार !
होप, रदरफोर्ड और शेफर्ड जैसे बल्लेबाजों को रोकने के लिए भारत को एक अच्छे पांचवें गेंदबाज की जरूरत नजर आई है. ऐसा इसलिए क्योंकि वेस्टइंडीज अनप्रिडिक्टिव टीम है और किसी भी पल और किसी भी मौके पर मैच को बदलने का दम रखती है. बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग मानी जानी वाली पिचों पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज किस तरह से अटैक कर सकते हैं इसका उदाहरण दूसरे टी-20 में देखने को मिला है. ऐसे में अब क्या गौतम गंभीर तीसरे टी-20 में प्रिंस यादव को मौका देने के बारे में सोच सकते हैं. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिए नमन धीर, अक्षर पटेल और दुबे के मुकाबले प्रिंस एक बेहतर विकल्प हैं.
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं
बल्लेबाजी में बदलाव की संभावना नहीं है, संजू और अभिषेक शानदार फॉर्म में हैं. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी का आखिरी 11 में आना न के बराबर है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में, संजू सैमसन ने 41 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी से उन्होंने अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया और कम से कम तीसरे टी-20 के लिए प्लेइंग XI में अपनी जगह पक्की कर ली. दूसरी ओर ओपनिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा भी इन दिनों अच्छी फॉर्म में हैं.साथ ही, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज तेज स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं. ऐसे में बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में बदलाव की संभावना नहीं है.
तीसरे टी-20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/ शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मयंक यादव
यह भी पढ़ें | सुमित अंतिल नंबर 1, पैरा एथलीट्स के 'नीरज' से गोल्ड की उम्मीद, जैवलिन पैरा में सबसे दूर भाला फेंकने थ्रोअर
यह भी पढ़ें | दूसरे टी-20 में हार के बाद गौतम गंभीर एक्शन में, बोले- T20 में सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की
यह भी पढ़ें | रांची में तूफानी अर्धशतक, 249 रन, फिर भी नहीं जीत सकी टीम इंडिया, संजू सैमसन बोले- 'मैं इसकी जिम्मेदारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं