विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2011

सिक्किम में कई स्थानों पर भूस्खलन, 16 मरे

सिक्किम में जारी भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर हुए भूस्खलन में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
गंगटॉक: सिक्किम में गुरुवार रात से जारी भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर हुए भूस्खलन में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य के पुलिस उप महानिरीक्षक एन. श्रीधर राव ने फोन पर बताया कि सिक्किम के पश्चिमी जिले में तीन स्थानों पर रात में करीब 11.30 बजे भूस्खलन की घटनाएं हुईं। राव ने कहा, "भूस्खलन में 16 लोग मारे गए हैं। अब तक आठ शवों को बरामद कर लिया गया है।" उन्होंने बताया, "अग्निशमन विभाग, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और अन्य एजेंसियां बचाय अभियान चला रही हैं।" ज्ञात हो कि राज्य में गुरुवार शाम से लागातार बारिश हो रही है। राज्य के दक्षिणी जिले में शुक्रवार सुबह हुए एक भूस्खलन में एक व्यक्ति के मारे जाने की आशंका है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सिक्किम, भूस्खलन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com