विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2016

उत्तराखंड में बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

उत्तराखंड में बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में शनिवार को बादल फटने के बाद पहाड़ से बड़े पत्थर गिरने से एक घर ढह गया और उसमें रहने वाले एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई.

पौड़ी के जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि जिले के मरचुला गांव में शाम तकरीबन सात बजे बादल फटा, जिसके बाद पत्थर पहाड़ पर से एक घर पर गिरे, जिस वजह से मकान तबाह हो गया. उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य जख्मी हो गए. घायलों को इलाज के लिए पौड़ी ले जाया गया है.

जिलाधिकारी ने बताया कि मकान में 75-वर्षीय दीपक सिंह और उनके दो बेटों के परिवार रहते थे. अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने की घटना के कारण पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी बाधित हो गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तराखंड, बादल फटा, पौड़ी, भूस्खलन, Uttarakhand, Cloudburst, Pauri, Landslide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com