विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2020

लालू प्रसाद यादव ने दिया नारा- दो हजार बीस-हटाओ नीतीश, राबड़ी देवी ने भी पूछा सवाल

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी करीब 10 महीने का समय शेष है, परंतु सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी प्रारंभ हो गई है.

लालू प्रसाद यादव ने दिया नारा- दो हजार बीस-हटाओ नीतीश, राबड़ी देवी ने भी पूछा सवाल
आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नारा दिया है
नई दिल्ली:

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी करीब 10 महीने का समय शेष है, परंतु सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी प्रारंभ हो गई है. इसी कड़ी में चुनावी वर्ष में मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शनिवार को नया नारा गढ़ा है. लालू ने कहा 'दो हजार बीस-हटाओ नीतीश'. चुनाव से पहले आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लोगों से अपील की और एक नारा दिया, "दो हजार बीस, हटाओ नीतीश." उल्लेखनीय है कि बिहार में जद (यू) और बीजेपी की सरकार है. 

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. राबड़ी ने ट्वीट किया, "मुख्यमंत्री दुष्कर्मियों को बचाना चाहते हैं, क्योंकि मूंछ वाले, तोंद वाले अन्य आरोपी उनके साथ कैबिनेट में बैठे हैं?" 

राबड़ी ने एक अन्य ट्वीट में सवालिया लहजे में कहा, "नीतीश जी बताएं, वह ब्रजेश ठाकुर के अखबार को करोड़ों का विज्ञापन क्यों देते थे? उसके स्वयंसेवी संस्था को फंड क्यों करते थे? उसके घर केक खाने क्यों जाते थे? उसे चुनाव क्यों लड़वाते थे?" उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर बालिका आवास गृह में यौन शोषण के मामले में ब्रजेश मुख्य आरोपी है और वह जेल में बंद है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News In Hindi, Lalu Yadav, Rabri Devi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com