विज्ञापन

लद्दाख में लेह-कारगिल के साथ बनेंगे और 5 नए जिले, LG विनय सक्सेना ने दी गठन की मंजूरी

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी दी.

लद्दाख में लेह-कारगिल के साथ बनेंगे और 5 नए जिले, LG विनय सक्सेना ने दी गठन की मंजूरी
लद्दाख में LG ने 5 नए जिलों के गठन को मंजूरी दी
leh.nic.in
  • केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन की मंजूरी उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दी है
  • नए जिलों के गठन के बाद लद्दाख में कुल जिलों की संख्या दो से बढ़कर सात हो जाएगी
  • नए जिले नुब्रा, शामचांग, थांग, ज़ांस्कर और द्रास होंगे, जिनकी मांग लंबे समय से चली आ रही थी

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में नए पांच जिले बनने जा रहे हैं. लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इसकी मंजूरी दे दी है. लंबे वक्त से लद्दाख के लोग नए जिलों की मांग कर रहे थे. इन पांच जिलों के बनने के बाद लद्दाख में अब कुल सात जिले हो जाएंगे. गृहमंत्रालय पहले ही इसे मंजूरी दे चुका था. एलजी विनय कुमार सक्सेना ने एक्स पर पोस्ट करते बताया कि लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है, जिससे लद्दाख के लोगों की आकांक्षाए और उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है.

लद्दाख के नए जिले कौन कौन से?

  • नुब्रा
  • शाम
  • चांगथांग
  • जांस्कर 
  • द्रास 

गृहमंत्रालय पहले ही दे चुका है मंजूरी

इन पांच जिलों के के गठन के साथ, लद्दाख में अब मौजूदा दो जिलों के बजाय कुल सात जिले होंगे. अगस्त 2024 में केंद्रीय गृह मंत्रालय इसे पहले ही मंजूरी दे चुका है. नए जिलों के गठन के बाद जमीनी स्तर पर प्रशासन मजबूत होगा. लद्दाख के दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वालों तक सार्वजनिक सेवाओं की तेज गति से पहुंच सुनिश्चित होगी. एलजी ने कहा कि नए जिंलों का गठन, शासन को नागरिकों के और करीब लाने के अलावा, विकास, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा करेगा.

लंबे वक्त से उठ रही थी नए जिलों की मांग

बता दें कि लद्दाख के लोग लंबे वक्त से नए जिलों की मांग कर रहे थे. खासतौर पर ज़ांस्कर और नुब्रा के लोग दशकों से अलग जिले की मांग कर रहे थे. भौगोलिक रूप से विशाल होने के कारण लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए लेह या कारगिल जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. लद्दाख के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में यह और भी मुश्किल हो जाता है.

यह भी पढ़ें: बंगाल में वोटिंग से ठीक पहले कैंडिडेट ने थामा TMC का झंडा, पलटी मारने से पार्टी में मचा बवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ladakh New Districts, Ladakh LG, Ladakh Districts, Ladakh Districts List, LG VK Saksena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com