विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2019

शहीद खुदीराम बोस की जन्‍मतिथि पर कुमार विश्‍वास ने लिखा, ''वह फांसी के फंदे तक झूमता हुआ आया, उसका चेहरा...''

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शहीद खुदीराम बोस को महज 19 वर्ष की उम्र में 11 अगस्त 1908 को फांसी दे दी गई थी.

शहीद खुदीराम बोस की जन्‍मतिथि पर कुमार विश्‍वास ने लिखा, ''वह फांसी के फंदे तक झूमता हुआ आया, उसका चेहरा...''
शहीद खुदीराम बोस की जन्‍मतिथि पर कुमार विश्‍वास ने किया ट्वीट
नई दिल्ली:

कवि कुमार विश्वास ने अमर शहीद खुदीराम बोस की जयंती के अवसर पर ट्वीट कर उन्हें याद किया है. कुमार विश्वास ने अपने ट्वीट में लिखा  है"12 अगस्त 1908 के अखबारों ने छापा कि 'कल सुबह 6 बजे उसे फाँसी दे दी गई. वह फाँसी के फंदे तक झूमता हुआ आया. उसका चेहरा खिला हुआ था और वह मुस्कुराता हुए फाँसी पर चढ़ गया.' स्वतंत्रता संग्राम के उस निडर महानायक शहीद खुदीराम बोस जी की जन्मतिथि पर उन्हें प्रणाम"

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शहीद खुदीराम बोस को महज 19 वर्ष की उम्र में 11 अगस्त 1908 को फांसी दे दी गई थी. खुदीराम बोस ने कक्षा 9 के बाद ही अपनी पढ़ाई छोड़कर अंग्रेजी सरकार के खिलाफ जंग छेड़ दी थी. खुदीराम बोस रिवोल्यूशनरी पार्टी में शामिल हो गए थे और 1905 में बंगाल विभाजन के खिलाफ चल रहे आदोलन में बोस ने हिस्सा लिया था.

प्रज्ञा के बहाने कुमार विश्‍वास ने कांग्रेस को ठहराया दोषी, कहा- गांधी विरोधी अनपढ़ मानसिक दिवालियेपन के लिए कांग्रेस जिम्‍मेदार

कुमार विश्वास अपने ट्वीट को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं. स्वंतत्रता आंदोलन से जुड़े शहीदों को लेकर भी सोशल मीडिया में वो लगातार सक्रिय रहे हैं. 
 

VIDEO: होली : कुमार विश्वास ने की रवीश कुमार की तारीफ तो नेताओं पर कसा तंज

लेखक के बारे में
img
सचिन झा शेखर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Viswas, Khudiram Bose, Freedom Struggle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com