कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास इन दिनों अपने पिता के साथ समय गुजार रहे हैं. कोरोना काल में वह प्रकृति के करीब रहकर सोशल मीडिया पर कई जानकारिया शेयर करते रहते हैं. कई बार उनकी पोस्ट में कटाक्ष भी छिपा रहता है. आज भी उन्होंने एक ट्वीट किया है, जिसमें कुमार ने लिखा है कि पिताजी के पास रहने का सबसे कठिन समय होता है मेरा हर काम उनके परीक्षक की नज़र से गुजरना. आज सुबह चीकू तोड़ने का मेरा स्वयं-श्लाघापूर् आत्मविश्वास, उनके चीकू-परीक्षण का सत्र प्रारंभ होते ही नेताओं में नैतिकता की तरह उड़न छू हो गया. ख़ैर, आज तो अपुन पास हो गए. बोले “हम्म...ठीक तोड़े है, अब इन्हें अख़बार में लपेट कर दो दिन रख दो, पक जाएंगे.” ये तो मुझे भी पता है कि खबर पढ़-पढ़कर कोई भी पक जाता है, ये तो फिर भी चीकू हैं. वैसे टीवी के आगे रखने से ज़्यादा जल्दी नहीं पकते ? मने पूछ रए हैं? आपसे, पिताजी से पूछने पर तो जूताभिषेक का भय है.
पिताजी के पास रहने का सबसे कठिन समय होता है मेरा हर काम उनके परीक्षक की नज़र से गुजरना।आज सुबह @kvKutir में लगे चीकू तोड़ने का मेरा स्वयं-श्लाघापूर्ण आत्मविश्वास, उनके “चीकू-परीक्षण” सत्र प्रारंभ होते ही नेताओं में नैतिकता की तरह उड़नछू हो गया।ख़ैर...आज तो अपुन पास हो गए pic.twitter.com/WOIChlp43d
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 28, 2021
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस ट्वीट पर लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि पिता के पास होना किसी सौभाग्य से कम नहीं होता. कुछ यूजर्स ने देश में घट रही घटनाओं की तरह उनका ध्यान दिलाने की कोशिश की.एक ने लिखा-श्रीमान चीकू तोड़ लिए हैं तो इन घटनाओं पर भी विचार प्रकट करें. एक ने लिखा कि दादा दादा जी के पास तो काफी अच्छा एंड्रॉयड स्मार्टफोन है. इसका कुमार विश्वास ने जवाब भी दिया कि अजी मत पूछिए, स्मार्टनेस में कोई कमी नहीं. लेटेस्ट कार,घड़ी,सेलफोन और लेटेस्ट ज्ञान .दुनिया में क्या हो गया है, ग़ाज़ा पट्टी का क्या अपडेट है, बंगाल में बीजेपी के प्रतिशत में कितनी बढ़ोतरी हुई और मैंने लेटेस्ट टीवी इंटरव्यू में कौन-सी “मूर्खता” की? सब नज़र में है टाइगर की.
अजी मत पूछिए।स्मार्टनेस में कोई कमी नहीं।लेटेस्ट कार,घड़ी,सेलफोन और लेटेस्ट ज्ञान।दुनिया में क्या हो गया है, ग़ाज़ा पट्टी का क्या अपडेट है, बंगाल में बीजेपी के प्रतिशत में कितनी बढ़ोतरी हुई और मैंने लेटेस्ट टीवी इंटरव्यू में कौन सी “मूर्खता” की? सब नज़र में है टाइगर कीhttps://t.co/J6bM8CB4di
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 28, 2021
बता दें कि कुमार विश्वास अपनी सोशल पोस्ट के जरिए मुद्दे भी उठाते रहते हैं. उन्होंने पेट्रोल के दामों पर एक ट्वीट किया था कि प्रिय पेट्रोल ! दो दिन की सड़क-यात्रा के दौरान तुम्हारी राष्ट्रीय प्रगति का पता चला ! योग्य अभिभावक हों तो तुम जैसे बालक एक्ट ऑफ गॉड हो ही जाते हैं ! तुम्हारी बेशर्म बढ़ोतरी को न्यायसंगत ठहराते अपने मीडिया फूफाओं का योगदान कभी न भूलना बेटा. तुम्हारा- (ख़ामोश व बेबस नागरिक). ये ट्वीट वायरल हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं