विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2019

'ऑपरेशन बालाकोट' के सबूत मांगने वाले नेताओं को कुमार विश्वास का करारा जवाब

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा है, 'क्या अमित शाह के मुताबिक़ सेना झूठ बोल रही है?

'ऑपरेशन बालाकोट' के सबूत मांगने वाले नेताओं को कुमार विश्वास का करारा जवाब
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. कुमार विश्वास ने भारतीय वायुसेना की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों को नसीहत दी है. उन्होंने कहा है कि ऐसी आत्म-दीपित “सुहागरातों” के सबूत नहीं मांगे जाते. आपको बता दें कि 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर की गई आतंकी कार्रवाई के बाद अब सबूत और कितने आतंकी मरे इस पर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि आंकड़ों की किसी भी तरह से पुष्टि नहीं की जा सकती है. लेकिन कई लोग ऐसे भी जो दावा कर रहे हैं कि कम से कम 300 आतंकी मारे गए हैं. ताजा दावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह  ने किया है. उनका कहना है कि कम से कम 250 आतंकी मारे गए हैं. जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने कार्रवाई के सबूतों की मांग की है. इसके अलावा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी कहा है कि सरकार के सैटेलाइट की तस्वीरें जारी करना चाहिए. वहीं एक और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भी मांग कि पीएम मोदी को अंतरराष्ट्रीय मीडिया की उन खबरों पर जरूर बोलना चाहिए जिसमें कहा जा रहा है कि बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक में शायद ही किसी की मौत हुई हो. सिब्बल ने कहा, 'क्या अंतरराष्ट्रीय मीडिया पाकिस्तान के समर्थन में हैं?

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- पाकिस्तान को जवाब देने से मुंह चुराती थी UPA सरकार, पर मोदी सरकार में ऐसा नहीं

 

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री और आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा है, 'क्या अमित शाह के मुताबिक़ सेना झूठ बोल रही है? सेना ने साफ़ साफ़ कहा है कि कोई मरा या नहीं मरा या कितने मरे, ये नहीं कहा जा सकता. अपने चुनावी फ़ायदे के लिए क्या अमित शाह और भाजपा सेना को झूठा बोल रहे हैं? देश को सेना पर भरोसा है, क्या अमित शाह और भाजपा को सेना पर भरोसा नहीं?'

 

आखिर क्या हुआ था बालाकोट में? भारत के दावे को साबित कर सकती हैं सैटेलाइट से मिली अप्रकाशित तस्‍वीरें

 

 

लेकिन उनकी पार्टी के नेता डॉ. कुमार विश्वास ने बाकी नेताओं से अलग राय रखी है उनका कहना है, 'सैनिक के लिए शत्रु पर आक्रमण उसके पराक्रम-प्रदर्शन की सौभाग्य-रात्रि होती है ! ऐसी आत्म-दीपित “सुहागरातों” के सबूत न तो मांगे जाते हैं और न ही दिए जाते हैं! कुछ महीनों में ये जगभर को स्वयं ही ज्ञापित हो जाते. 

 

 

IAF की सर्जिकल स्ट्राइक में कितने आतंकी मरे?​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Strike Proof, Indian Air Force (IAF) Balakot Strike, Kumar Vishwas On Air Strike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com