विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2025

काटने के निशान और नाखूनों से खरोंच... कोलकाता में छात्रा से गैंगरेप मामले में अब तक क्या-क्या हुआ पढ़ें 

कोलकाता के लॉ कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ कॉलेज कैंपस में गैंगरेप की घटना में पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं.

काटने के निशान और नाखूनों से खरोंच... कोलकाता में छात्रा से गैंगरेप मामले में अब तक क्या-क्या हुआ पढ़ें 
कोलकाता में लॉ की छात्रा से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली:
  1. पुलिस ने अभी तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इन आरोपियों में कॉलेज का पूर्व छात्र भी शामिल है. 
  2. पुलिस की जांच में पता चला है कि एक आरोपी ने पीड़िता को पहले शादी का प्रपोजल दिया था. जब पीड़िता ने उसे मना कर दिया तो आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है. 
  3. पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी कॉलेज का पूर्व छात्र और एक प्रैक्टिसिंग क्रिमिनल लॉयर है.रेप के दौरान आरोपी के दो सहयोगी बाहर पहरा दे रहे थे. 
  4. इस घटना के सामने आने के बाद कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा और जॉइंट सीपी क्राइम रूपेश कुमार ने खुद घटनास्थल का दौरा किया है. 
  5. इस घटना के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है. बीजेपी ने ममता सरकार और टीएमसी पर महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर ना होने का आरोप लगाया है. 
  6. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि ये घटना बेहद शर्मनाक है. इस घटना में जो भी शामिल हैं  उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. 
  7. घटना के 12 घंटे के अंदर ही कोलकाता पुलि ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पुलिस पहले ही पीड़िता का बयान दर्ज कर चुकी है.
  8. इस घटना के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने कसबा थाने के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की भी खबर है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Gangrape Case, Kolkata Police, Kolkata Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com