India vs West Indies LIVE Score, 2nd T20I IND vs WI Cricket Match Scorecard Updates: वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी-20 सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम आज दूसरे मुकाबले में जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में हर विभाग में वेस्टइंडीज पर दबदबा बनाया. अब टीम इंडिया की नजर लगातार दूसरी जीत के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने पर होगी. वहीं, वेस्टइंडीज के लिए वापसी आसान नहीं रहने वाली है. पहले मैच में शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड को छोड़ बाकी बल्लेबाज बड़ी पारियां नहीं खेल पाए थे, जिससे टीम दबाव में आ गई थी. ऐसे में कैरेबियाई टीम को अपने बल्लेबाजी ऑर्डर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जबकि भारत एक बार फिर अपने स्पिन अटैक और बल्लेबाजी के दम पर जीत की कहानी दोहराना चाहेगा. मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान 30 मीनट पहले मैदान पर आएंगे.
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव.
वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, अमीर जांगू, क्वेंटिन सैम्पसन.
India vs West Indies 2nd T20I LIVE: टॉस के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर?
टॉस के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि, वैसे, हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन जाहिर है, आपको हालात के हिसाब से जितनी जल्दी हो सके, ढलना होगा. शाम सुहानी है और थोड़ी ओस भी है, इसलिए उम्मीद है कि दूसरी पारी में भी हालात ऐसे ही रहेंगे. हमने बस इस बात पर चर्चा की है कि पूरे 40 ओवरों के खेल के दौरान हम अपने स्टैंडर्ड बनाए रखें. हम यह पक्का करना चाहते हैं कि हम अपने अप्रोच पर पूरी तरह फोकस रहें. जैसा कि मैंने कहा, हम हर बार मैदान पर उतरते समय अपने स्टैंडर्ड को और बेहतर बनाना चाहते हैं. हम खुद को और बेहतर बनाने की चुनौती लेना चाहते हैं और यह पक्का करना चाहते हैं कि हम ज्यादा मैच जीतें (टीम की जीत की आदत के बारे में). हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं.
India vs West Indies 2nd T20I LIVE: भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ.
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव.
India vs West Indies 2nd T20I LIVE: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला है. मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा.
India vs West Indies 2nd T20I LIVE: मैच से पहले रांची की पिच रिपोर्ट
रांची के जेएससीए स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार नजर आ रही है. स्क्वायर बाउंड्री करीब 67 मीटर और सीधी बाउंड्री 77 मीटर की है, इसलिए बड़े शॉट लगाने के लिए बल्लेबाजों को अच्छी ताकत लगानी होगी. हालांकि पिच काफी सख्त दिख रही है और उस पर घास भी बहुत कम है, जिससे रन बनाने में आसानी रहने की उम्मीद है. शाम के समय ओस अहम भूमिका निभा सकती है.