- दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने दस अक्तूबर को आंदोलन करने का ऐलान किया है
- दिल्ली में लाल हिट जनता पार्टी के बैनर तले पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन हुआ है
- प्रदर्शन में आपत्तिजनक नारे लगाए गए और दिल्ली पुलिस से अभद्रता का विरोध किया गया
दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्तूबर को आंदोलन करने का ऐलान किया है. उससे पहले दिल्ली में ही 'लाल हिट जनता पार्टी' के बैनर तले एक प्रदर्शन हुआ है. इस प्रदर्शन में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारों और दिल्ली पुलिस से अभद्रता का विरोध किया गया. दिल्ली के जनपथ में लाल हिट जनता पार्टी के आह्वान पर कुछ लोग जुटे थे. यह नाम इसलिए रोचक है क्योंकि लाल हिट का इस्तेमाल कॉकरोचों को मारने के लिए किया जाता रहा है. इस तरह कॉकरोच जनता पार्टी को मजाकिया लहजे में काउंटर करने के लिए संगठन का नाम ही लाल हिट जनता पार्टी किया गया है.
इस प्रदर्शन में शामिल अयान भटनागर नाम के शख्स ने कहा, 'यदि आप किसी बाहरी व्यक्ति को भी गाली देते हैं तो मैं आपको रोकूंगा. फिर पीएम नरेंद्र मोदी तो हमारे परिवार का हिस्सा हैं. उनके बारे में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करना स्वीकार नहीं किया जा सकता. हमारे नायकों, जवानों और दिल्ली पुलिस के लोगों का अपमान भी बंद होना चाहिए. ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए.' एक अन्य शख्स ने कहा कि सिस्टम में बदलाव की मांग के नाम पर जैसे प्रदर्शन हो रहे हैं. वह सही नहीं हैं. बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्तूबर को दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया है.
Delhi: Youth under the banner of the ' Hit Janta Party' stage a protest on Janpath Road near Connaught Place in support of the central government https://t.co/Go60bPS4mF
— IANS (@ians_india) October 9, 2026
उसका कहना है कि हम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे, जो मनमाने तरीके से SIR और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के जिम्मेदार हैं. सीजेपी का कहना है कि लाखों सही वोटरों के नाम ज्ञानेश कुमार की वजह से ही कट गए. बता दें कि 10 अक्तूबर के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन काफी सतर्क है. दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों को बंद करने का फैसला हुआ है. इसके अलावा कई ट्रेनें भी रद्द की गई हैं. बड़ी संख्या में पुलिस, आरएएफ की तैनाती भी की जा रही है. सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस सेंट्रल दिल्ली में भीड़ नहीं होने देना चाहती ताकि प्रदर्शन का असर कम से कम रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं