विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2013

कोलकाता : 23 वर्षीय कोरियाई लड़की से छेड़छाड़

कोलकाता: कोलकाता में दक्षिण कोरिया की 23 साल की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की ठाकुरपुकुर से बस से हावड़ा जा रही थी। ये घटना मंगलवार की सुबह साढ़े 7 बजे की है।

पीड़ित लड़की सीए की स्टूडेंट है। उसने छेड़छाड़ की शिकायत सबसे पहले ट्रैफिक पुलिस से की, लड़की की शिकायत पर पुलिस ने लड़कों के एक ग्रुप को हिरासत में लिया था। बाद में पीड़ित लड़की की निशानदेही पर पुलिस ने सुजीत मंडल नाम के एक लड़के को गिरफ़्तार कर कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट ने आरोपी लड़के को 2 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कोलकाता में छेड़छाड़, कोरियाई लड़की, Korean Girl, Molestation, Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com