विज्ञापन

हजारीबाग में ट्रेलर और ट्रक के बीच खिलौने की तरह पिची कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

हजारीबाग की दनुआ घाटी में शनिवार देर शाम ट्रेलर और ट्रक के बीच दबने से एक कार के परखच्चे उड़ गए. इस भीषण हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

हजारीबाग में ट्रेलर और ट्रक के बीच खिलौने की तरह पिची कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत
हजारीबाग की दनुआ घाटी में शनिवार देर शाम ट्रेलर और ट्रक के बीच दबने से एक कार के परखच्चे उड़ गए.

Jharkhand Road Accident News: झारखंड के हजारीबाग जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. यहां के चौपारण स्थित दनुआ घाटी में शनिवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया. ट्रेलर और ट्रक के बीच एक सेलेरियो कार इस कदर पिचक गई कि उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में दो पुरुष और एक महिला के साथ दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं.

ट्रेलर और ट्रक के बीच 'लोहे का गोला' बनी कार

हादसा उस वक्त हुआ जब कार (संख्या JH 10 CU 3472) धनबाद की ओर जा रही थी. दनुआ घाटी के खतरनाक ढलान और घुमावदार मोड़ पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आधा हिस्सा ट्रेलर के नीचे घुस गया. अभी लोग कुछ समझ पाते कि तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. दो भारी वाहनों के बीच दबने से कार किसी खिलौने की तरह पिचक कर मलबे में तब्दील हो गई.

शवों को निकालने के लिए घंटों मस्कत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नजारा इतना खौफनाक था कि कार के परखच्चे उड़ चुके थे और शव लोहे की चादरों के बीच बुरी तरह फंसे हुए थे. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा. पुलिस अवर निरीक्षक रवि रंजन ने बताया कि हादसा बेहद हृदयविदारक है. मलबे में फंसे शवों को निकालने और क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाने का काम देर रात तक चलता रहा. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है.

आखिर कब थमेगा दनुआ घाटी में मौतों का सिलसिला?

स्थानीय लोग अब दनुआ घाटी को 'मौत की घाटी' कहने लगे हैं. यहां के खतरनाक घुमाव और ढलान आए दिन मासूम जिंदगियों को निगल रहे हैं. इस ताजा हादसे ने एक बार फिर प्रशासन और सड़क सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. ग्रामीणों ने मांग की है कि इस ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में कोई और परिवार इस तरह न उजड़े.

यह भी पढ़ें- जयपुर: हत्या या हादसा! स्विमिंग पूल में मिला किराना व्यापारी का शव, CCTV गायब और सिर पर चोट के निशान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hazaribagh News, Danua Valley Tragedy, Jharkhand Road Accident, Horrific Road Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com