विज्ञापन

झारखंड: गिरिडीह में बड़ा हादसा, बाजार में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, 5 की दर्दनाक मौत कई गंभीर घायल

बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को रौंदते हुए पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया. शाम का समय होने के कारण बाजार में काफी चहल-पहल थी, जिससे किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. घटना के बाद मौके पर केवल चीख-पुकार मच गई.

झारखंड: गिरिडीह में बड़ा हादसा, बाजार में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, 5 की दर्दनाक मौत कई गंभीर घायल
झारखंड के गिरिडीह में बाजार में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक

झारखंड के गिरिडीह जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक बेकाबू ट्रक ने एक के बाद कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस घटना में 5 लोगों के मौत की जानकारी है, जबकि कई लोग घायल हैं. घटना निमियाघाट थाना इलाके के इसरी बाजार की है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को डुमरी बाजार की तरफ से एक ट्रक इसरी बाजार की तरफ जा रही थी. इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे खड़े वाहनों को चपेट में लेना शुरू कर दिया. इस दौरान कई वाहन ट्रक की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.  

हादसे से लोगों में आक्रोश

घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. मौके पर मौजूद लोगों ने राहत बचाव काम शुरू कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे खड़े वाहनों को रौंदते हुए पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया. शाम का समय होने के कारण बाजार में काफी चहल-पहल थी, जिससे किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

घटना के बाद मौके पर केवल चीख-पुकार मच गई. इस भीषण हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है. इस बीच मामले की सूचना पर निमियाघाट के साथ साथ डुमरी थाना पुलिस भी पहुंच गई. आम लोगों के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल भिजवाने का काम शुरू किया गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए गाड़ियों के मलबे में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया. तीन से चार लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. 

वाहनों को कुचलने वाला ट्रक जब्त

पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल व्याप्त है. स्थानीय ग्रामीणों ने बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात सुचारू करने में जुटा है.

Latest and Breaking News on NDTV

लोगों ने की नो एंट्री की मांग 

डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार ने कहा कि दुर्घटना हुई है. पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है. घायलों में से दो को इलाज के धनबाद रेफर किया गया है. निमियघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर स्थानीय लोग नाराज है. लोगों का कहना है कि इसरी बाजार में भीड़ रहती है, लेकिन भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक नहीं है. लोगों ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रात 9 बजे तक रोक लगाने की मांग की है. 

यह भी पढ़ें-

Jharkhand: पोतों के सामने दादा बना हैवान, सोती हुई दादी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गंडासे से उतारा मौत के घाट

धनबाद रेलवे स्टेशन पर सरेआम गुंडागर्दी, युवक को जमीन पर पटककर सिर पर रखे पैर; वीडियो देख दहल जाएगा दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Jharkhand Accident, Giridih News, Giridih Truck Accident, Giridih Truck Accident News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com