विज्ञापन

कांग्रेस ने देश के खिलाफ बड़ा पाप किया... किरेन रिजिजू ने AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन को बताया साजिश

AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन मामले में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है. रिजिजू ने कहा कि ये विरोध प्रदर्शन भारत के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश थी.

कांग्रेस ने देश के खिलाफ बड़ा पाप किया... किरेन रिजिजू ने AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन को बताया साजिश
नई दिल्ली:

दिल्ली में चल रहे AI समिट में यूथ कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन को लेकर राजनीति गर्म हो चुकी है. इसे लेकर बीजेपी कांग्रेस पर लगातार हमला बोल रही है. आज दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भी बीजेपी ने प्रदर्शन किया था. वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में विरोध प्रदर्शन करने के लिए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लगाकर देश के खिलाफ बड़ा पाप किया है. रिजिजू ने विरोध प्रदर्शन को शर्मनाक बताते हुए आरोप लगाया कि यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन कोई गलती नहीं, बल्कि भारत पर हमला करने के लिए पार्टी द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश थी.

'कांग्रेस ने देश के खिलाफ बड़ा पाप किया'

किरेन रिजिजू ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि  कांग्रेस ने एआई शिखर सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन के लिए अपनी युवा शाखा का इस्तेमाल करके ‘देश के खिलाफ बड़ा पाप' किया है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस द्वारा युवाओं का इस्तेमाल देश को बदनाम करने के लिए करना, इससे अधिक शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।'

'कांग्रेस नेता देश को बदनाम करने की साजिश करते हैं'

रिजिजू ने कहा कि जहां पूरा देश शिखर सम्मेलन में कांग्रेस के कृत्यों की निंदा कर रहा है, वहीं पार्टी और उसके नेता माफी मांगने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘जब भारत प्रगति करता है, तो राहुल गांधी और कांग्रेस दुखी हो जाते हैं. कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भारत को बदनाम करने के लिए चौबीसों घंटे साजिशें रचते रहते हैं.' उन्होंने कहा, ‘मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि आप राष्ट्रविरोधी कृत्यों में लिप्त होना कब बंद करेंगे?'

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने शुक्रवार को ‘एआई इंपैक्ट समिट' के एक प्रदर्शनी हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से हटा दिया.

ये भी पढ़ें: राहुल का तो SP-BSP ने भी नहीं दिया साथ, AI समिट वाले बवाल पर दे दी ये खास नसीहत

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AI Summit 2026, Youth Congress AI Summit, Kiren Rijiiju, BJP, Delhi AI Summit 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com