नई दिल्ली:
भारत व इटली मंगलवार को दो भारतीय मछुआरों की हत्या मामले में मतभेद दूर करने के लिए तैयार हो गए। एक इतालवी जहाज पर मौजूद चालक दल के सदस्यों ने इन मछुआरों की हत्या की थी। वैसे दोनों पक्षों ने कहा है कि कानूनी मुद्दों पर उनके बीच मतभेद बरकरार है।
भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने इतालवी विदेश मंत्री ग्विलियो मारिया तेरजी डी सैंट' अगाटा के साथ दिल्ली में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस महीने की शुरुआत में दो भारतीय मछुआरों की हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दोनों देशों की जनता की राय अलग-अलग है।
कृष्णा ने कहा, "हम मतभेद दूर करने पर सहमत हैं।" उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने आपसी रिश्ते मजबूत बनाने के प्रति इच्छा व प्रतिबद्धता जतायी है। तेरजी दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को भारत पहुंचे। मीडिया से बातचीत से पहले उन्होंने कृष्णा से मुलाकात की।
संवाददाता सम्मेलन में तेरजी ने कहा कि मछुआरों की हत्या के कानूनी पहलुओं पर दोनों पक्षों में मतभेद हैं। उन्होंने कहा कि इटली इस बात पर अडिग है कि इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून लागू होने चाहिए।
दूसरी ओर भारत का कहना है कि इटली के दोनों नौसैनिकों पर सुनवाई के दौरान उसके घरेलू कानून लागू होंगे। दोनों नौसैनिक इस समय कोच्चि में पुलिस हिरासत में हैं।
तेरजी ने इटली की ओर से दोनों मछुआरों की हत्या पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय समुद्री क्षेत्र में समुद्री लूट के डर की वजह से दुर्घटनावश यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि भारत व इटली को इस क्षेत्र में समुद्री लूट की घटनाओं से संयुक्त रूप से लड़ना चाहिए।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
इटली, भारत, भारतीय मछुआरों की हत्या, Italy, India, Indian Fishermen Killed