विज्ञापन
11 minutes ago
नई दिल्‍ली:

बिहार के खान सर (फैजल खान) पर गिरफ्तारी की तलवार तो लटक ही रही है, अब उनके कोचिंग सेंटर 'खान ग्‍लोबल स्‍टडीज' पर ताला लगने की नौबत आ गई है. बिहार फायरब्रिगेड सर्विस की जांच में खान सर के कोचिंग सेंटर में कई खामियां पाई गइ हैं. इधर, केरल में दस्‍तक देने के बाद मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा और पूर्वोत्तर भारत के अतिरिक्त हिस्सों में आगे बढ़ सकता है. तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आज दोपहर तीन बजे ईएम बाइपास स्थित तृणमूल भवन में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि कोलकाता के मेयर पद से टीएमसी के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम के इस्तीफे के बाद नया मेयर कौन होगा. दिनभर की ताजा खबरें आपको यहां पढ़ने को मिलेंगी, इसलिए बनें रहें NDTV.in पर...

Breakin News Updates LIVE

661 करोड़ रुपये के सरकारी फंड घोटाले में CBI की छापेमारी

CBI ने हरियाणा और चंडीगढ़ के सरकारी फंड के कथित गबन मामले में 6 ठिकानों पर छापेमारी की है. सीबीआई ने छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए. यह मामला हरियाणा विजिलेंस एवं ACB से ट्रांसफर किए गए एक केस और चंडीगढ़ पुलिस के आर्थिक अपराध थाने में दर्ज दो मामलों से जुड़ा है. जांच के अनुसार, इस घोटाले में करीब 661 करोड़ रुपये के सरकारी फंड की कथित हेराफेरी हुई.

तृणमूल पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता गिरफ्तार

कोलकाता नगर निगम के एक और तृणमूल पार्षद को गिरफ्तार कर लिया गया है. बुधवार को पुलिस ने वार्ड नंबर 101 के पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को गिरफ्तार किया.  बप्पादित्य दासगुप्ता को जबरन वसूली के आरोप में पटुली पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया गया है. वे 2015 के नगर निगम चुनाव जीतने के बाद वार्ड नंबर 110 के पार्षद बने थे. इससे पहले वे भाजपा में थे, फिर टीएमसी में शामिल हो गए. टीएमसी के इस सदस्य पर 2021 के चुनाव में चुनावोत्तर हिंसा के आरोप भी लगे हैं. शनिवार दोपहर को वार्ड नंबर 101 के तृणमूल युवा अध्यक्ष सौरव घोष को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उसी रात बप्पादित्य को पुलिस स्टेशन बुलाया गया, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये हुआ महंगा

LPG घरेलू गैस सिलेंडर के दाम तीन महीने में दूसरी बार बढ़ गए हैं. देश में रसोई गैस (LPG Cylinder Price) की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दी गई है. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज से 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है. एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी हुई दरें आज से लागू हो जाएंगी. बिहार की राजधानी पटना में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 1000 रुपये से ऊपर पहुंच गए हैं. आइए आपको बताते हैं, आपके शहर में LPG सिलेंडर की क्‍या है नई कीमत. 

खान सर के कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी को लेकर पाई गईं कमियां

खान सर (फैजल खान) और उनके कोचिंग सेंटर 'खान ग्‍लोबल स्‍टडीज' पर कानून का शिकंजा कसता हुआ नजर आ रहा है. खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार तो लटक ही रही है, अब उनके कोचिंग सेंटर 'खान ग्‍लोबल स्‍टडीज' पर ताला लगने की नौबत आ गई है. बिहार फायरब्रिगेड सर्विस की जांच में खान सर के कोचिंग सेंटर में कई खामियां पाई गइ हैं. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com