विज्ञापन
3 minutes ago

Kerala Cabinet,  VD Satheesan Oath Ceremony Today LIVE Updates: केरल को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ कुछ अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. सतीशन की शपथ के बाद राहुल गांधी ने उन्हें गले लगाया. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई शीर्ष नेता मौजूद हैं. केरल में नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण से जुड़े सभी बड़े अपडेट यहां पढ़िए.

Kerala Cabinet Formation, VD Satheesan Oath Ceremony Today LIVE Updates

VD Satheesan Oath Ceremony Today LIVE: केरल में किन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ?

वी.डी. सतीशन के नेतृत्व वाली केरल सरकार में शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब, सी.पी. जॉन और ए.पी. अनिल कुमार ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

सतीशन सरकार में कौन-कौन बना कैबिनेट मंत्री?

पीके कुन्हालीकुट्टी, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन और मॉन्स जोसेफ ने वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली केरल सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. इससे पहले रमेश चेन्निथला ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

VD Satheesan Oath Ceremony Today LIVE: रमेश चेन्निथला ने कैबिनेट मंत्री पद की ली शपथ

सीनियर कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन के नेतृत्व वाली केरल सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने कहा था कि वे राज्य के नए गृह मंत्री बनने जा रहे हैं.

Kerala Cabinet Formation LIVE: केरल के नए CM सतीशन को राहुल गांघी ने लगाया गले

केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद वीडी सतीशन ने राहुल गांधी को गले लगाया. केरल में अब मंत्रियों का शपथ ग्रहण चल रहा है.

VD Satheesan Oath as Kerala CM LIVE: वीडी सतीशन बने केरल के नए सीएम

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन केरलम के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने सेंट्रल स्टेडियम में सीएम पद की शपथ ली. इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे.

VD Satheesan Oath as Kerala CM LIVE: मंच पर राहुल-खरगे मौजूद, पूर्व CM विजयन भी पहुंचे

केरल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहुंच चुके हैं. ये सभी नेता मंच पर मौजूद है. इस मंच पर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी मौजूद हैं.

Kerala Cabinet Oath Ceremony LIVE: एक ही फ्रेम में दिखे कांग्रेस के सभी CM पूर्व सीएम

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर खास नजारा देखने को मिला, जब कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री एक साथ दिखे. इसमें वीडी सतीसन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवमुकर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और भूपेश बघेल मौजूद रहे.

VD Satheesan Oath Ceremony Today LIVE: रमेश चेन्निथला ने घोषणा की कि वे केरल के नए गृह मंत्री होंगे

कांग्रेस के सीनियर नेता रमेश चेन्निथला ने बताया कि वो राज्य के नए गृह मंत्री होंगे. उन्होंने कहा कि केरल की जनता ने LDF को नकार दिया है. इसलिए, अच्छा काम करना हमारा कर्तव्य है. हमारी प्रतिबद्धता केरल की जनता को बेहतर प्रशासन देना है. मैं गृह मंत्रालय का कार्यभार संभालूंगा. मैं केरल में बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करूंगा.

Kerala Cabinet Formation LIVE: वीडी सतीशन ने लोगों का किया अभीवादन

केरल के भावी मुख्यमंत्री VD सतीशन सेंट्रल स्टेडियम में मौजूद लोगों का अभिवादन कर रहे हैं, जहां कुछ ही देर में केरल सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा.

VD Satheesan Oath as Kerala CM LIVE: केरल पहुंचे राहुल गांधी, वीडी सतीशन को लगाया गले

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल पहुंच चुके हैं. उनके स्वागत के लिए केरल के भावी सीएम वीडी सतीशन पहुंचे. राहुल गांधी ने सतीशन को गले लगाया. राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी तिरुअनंतपुरम पहुंची हैं. थोड़ी देर में नए मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा.

Kerala Cabinet Oath Ceremony LIVE: केरल में CM शपथ ग्रहण से पहले क्या बोले हिमाचल के सीएम?

केरल सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "केरल में हम दस साल बाद सत्ता में लौटे हैं. यह बेहद खुशी का विषय है. निस्संदेह, जब कोई नई सरकार सत्ता संभालती है, तो नई योजनाएं शुरू की जाती हैं."

VD Satheesan Oath Ceremony Today LIVE: शपथ ग्रहण से पहले क्या बोले केरल के भावी मंत्री कुन्हालीकुट्टी?

केरल के भावी मंत्री पी.के. कुन्हालीकुट्टी ने शपथ ग्रहण से पहले कहा कि हम आशावान हैं और जनादेश के कारण हम पर एक बड़ी जिम्मेदारी का एहसास है. हमारे पास वह ताकत है और हमें उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे.

Kerala Cabinet Formation LIVE: शपथ ग्रहण को लेकर क्या बोले कांग्रेस सांसद के. सुरेश?

कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा कि आज हम केरल में अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं. VD सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार सुबह 10 बजे शपथ ले रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कर्नाटक और तेलंगाना के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल होने आ रहे हैं. केरल की जनता यहां मौजूद है. शपथ ग्रहण समारोह के बाद होने वाली कैबिनेट बैठक में बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे.

VD Satheesan Oath as Kerala CM LIVE: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी पहुंचे

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, वी.डी. सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंचे हैं. थोड़ी देर में सतीशन सीएम पद की शपथ लेंगे.

Kerala Cabinet Oath Ceremony LIVE: वीडी सतीशन पहुंचे एयरपोर्ट, राहुल गांधी समेत कई शीर्ष नेताओं का करेंगे स्वागत

केरल के भावी मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन मेहमानों के स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे, जो आज उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस-शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई अन्य नेताओं के आज शहर में पहुंचने की उम्मीद है.

VD Satheesan Oath Ceremony Today LIVE: तैयारियां पूरी, पहुंच रहे मेहमान और नेता.. केरल में आज होगा CM का शपथ ग्रहण

सेंट्रल स्टेडियम में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जहां शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक विशाल मंच तैयार किया गया है. स्टेडियम में शपथग्रहण के दौरान हजारों पार्टी कार्यकर्ता, राजनीतिक हस्तियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है. साथ ही इस दौरान बारिश से बचाव के इंतजाम भी किए गए हैं.

Kerala Cabinet Formation LIVE: शपथ ग्रहण समारोह में भारी संख्या में पहुंच रहे कांग्रेस समर्थक

तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरल भर से बड़ी संख्या में समर्थक, CM-पद के लिए नामित VD सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं.

VD Satheesan Oath as Kerala CM LIVE: कितने बजे होगा वीडी सतीशन का शपथ ग्रहण?

केरल के नए मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 10:00 बजे हौगा. यह कार्यक्रम सेंट्रल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरममुख्य में होगा. केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर सभी को शपथ दिलाएंगे.

Kerala Cabinet Oath Ceremony LIVE: केरल सीएम के शपथ से पहले क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'वी.डी. सतीशन आज अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ ले रहे हैं. यह एक अभूतपूर्व जीत है. हम खुश हैं क्योंकि यह एक बहुत बड़ा जनादेश था.'

VD Satheesan Oath Ceremony Today LIVE: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राहुल गांधी केरल के लिए निकले

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केरल रवाना हो गए हैं.

Kerala Cabinet Formation LIVE: विधानसभा के सचेतक का भी ऐलान

थोडुपुझा से निर्वाचित केरल कांग्रेस अध्यक्ष पी.जे. जोसेफ के बेटे अपू जॉन जोसेफ विधानसभा में यूडीएफ के मुख्य सचेतक होंगे. सतीशन ने कहा कि कांग्रेस को 63 सीटें मिलने के बावजूद कई योग्य नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी. उन्होंने इसे राज्य में पार्टी की सबसे बड़ी जीत में से एक बताया.

VD Satheesan Oath as Kerala CM LIVE: कौन बनेगा केरल विधानसभा अध्यक्ष?

यूडीएफ ने वरिष्ठ विधायक थिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा अध्यक्ष नामित करने का भी निर्णय लिया है, जबकि शनिमोल उस्मान उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे.

Kerala Cabinet Ministers List 2026: ये नेता बनेंगे पहली बार मंत्री

सतीशन मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए चेहरों में सी पी जॉन और आईयूएमएल के नेता एन शम्सुद्दीन, के एम शाजी, पी के बशीर और वी ई अब्दुल गफूर शामिल हैं. कांग्रेस के नेता पी सी विष्णुनाद, रोजी एम जॉन, बिंदू कृष्णा, टी सिद्दीकी, के ए तुलसी और ओ जे जनीश भी पहली बार मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे.

Kerala Cabinet Ministers List 2026: कौन कौन बनेंगे मंत्री?

सतीशन द्वारा घोषित भावी मंत्रियों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और ए पी अनिल कुमार के अलावा केपीसीसी प्रमुख सनी जोसेफ शामिल हैं. आईयूएमएल के वरिष्ठ नेता पी के कुन्हालीकुट्टी, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) नेता शिबू बेबी जॉन, केरल कांग्रेस नेता मॉन्स जोसेफ और केरल कांग्रेस (जैकब) नेता अनूप जैकब भी मंत्री बनेंगे.

Kerala New Chief Minister Oath Ceremony Live: सतीशन कैबिनेट में होंगे 20 मंत्री

केरल के नामित मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने रविवार को नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने की जानकारी दी. सतीशन ने बताया कि उनके मंत्रिमंडल में 14 सदस्य ऐसे होंगे जो पहली बार मंत्री बनेंगे, जिनमें दो महिलाएं और अनुसूचित जाति समुदाय के दो सदस्य शामिल हैं.

Kerala Swearing In Ceremony Live Updates: शपथ ग्रहण में कांग्रस का होगा शक्ति प्रदर्शन

शपथ ग्रहण के साथ कांग्रेस इस समारोह में अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेगी, जहां लगभग एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है. समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कर्नाटक और तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com