इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट के माध्यम से चौंकाने वाला खुलासा करते हुए एक मशहूर मलयालम फिल्म एक्ट्रेस ने कहा है कि उत्तरी केरल के इस जिले में एक मॉल में फिल्म प्रचार कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यौन उत्पीड़न का अनुभव किया था. लोगों की ‘‘यौन कुंठा'' को लेकर गुस्सा और चिंता जाहिर करते हुए अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि मंगलवार रात को इस व्यस्त मॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक अन्य अभिनेत्री ने भी इसी तरह का अनुभव किया था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया और स्थानीय टीवी चैनलों ने इसका प्रसारण किया.
अभिनेत्री ने बीती रात अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘कोझिकोड एक ऐसी जगह है जिससे मैं बहुत प्यार करती हूं. लेकिन, आज रात एक कार्यक्रम के बाद लौटते समय भीड़ में एक व्यक्ति ने मुझे पकड़ लिया. मुझे यह कहते हुए घृणा होती है कि क्या हमारे आसपास के लोग इतने कुंठित हैं? हम फिल्म के प्रचार के सिलसिले में कई जगहों पर जाते हैं. लेकिन, मुझे ऐसा बुरा अनुभव कहीं और नहीं हुआ था. मेरी सहयोगी को भी ऐसा ही अनुभव हुआ.''भीड़ के दुर्व्यवहार का शिकार हुई अन्य अभिनेत्री ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज के माध्यम से अपने बुरे अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि मॉल में भीड़भाड़ थी और सुरक्षाकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने की मशक्कत कर रहे थे. अभिनेत्री ने कहा कि एक व्यक्ति ने उनकी एक साथी कलाकार के साथ दुर्व्यवहार किया लेकिन वह प्रतिक्रिया नहीं दे सकीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, ‘बाद में मुझे भी इसी तरह के अनुभव का सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने इसका जवाब दिया... मैं चाहती हूं कि किसी को भी अपने जीवन में इस तरह के अनुभव का सामना नहीं करना पड़े....'' उन्होंने कहा कि दोषी को दंडित किया जाना चाहिए. उधर, पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों की पहचान करने और उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. एक महीने पहले इसी मॉल में आयोजित एक प्रचार कार्यक्रम को समय से पहले खत्म करना पड़ा था क्योंकि अपने पसंदीदा अभिनेता को देखने के लिए वहां जमा हुई भीड़ बेकाबू हो गई थी.
* DA में हुई 4 फीसदी की बढ़ोतरी, जानें - किसको कितना मिलेगा फायदा
* दिल्ली आबकारी नीति: गिरफ्तार कारोबारी विजय नायर को CBI कोर्ट में किया गया पेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं