शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए सांसदों के विवेकाधीन कोटा को फिर से शुरू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है. शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने राज्यसभा को शिवसेना (यूबीटी) की सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.
चौधरी ने कहा, ‘‘सांसदों के कोटे सहित कुछ विशेष प्रावधानों के तहत केंद्रीय विद्यालयों में स्वीकृत छात्र संख्या से अधिक छात्रों को प्रवेश दिया गया था लेकिन इससे कक्षाओं में उच्च छात्र-शिक्षक अनुपात (पीटीआर) हो जाने के कारण पठन-पाठन की प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था.'' उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए सांसदों का कोटा फिर से शुरू करने का वर्तमान में कोई प्रस्ताव नहीं है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
विशेष प्रावधानों के तहत, सांसदों के पास केंद्रीय विद्यालय में 10 बच्चों के प्रवेश की सिफारिश करने का विवेकाधीन अधिकार था. जिलाधिकारी के पास केंद्रीय विद्यालयों में प्रायोजक प्राधिकरण कोटे के तहत 17 छात्रों के प्रवेश की सिफारिश करने का अधिकार था. लोकसभा में 543 और राज्यसभा में 245 सांसद सामूहिक रूप से कोटे के तहत एक वर्ष में 7,880 दाखिले की सिफारिश कर सकते थे. 2022 में केंद्र ने कोटा खत्म कर दिया.
ये भी पढ़ें-:
महाराष्ट्र के 149 छात्रों का विदेश में पढ़ाई का सपना कैसे टूटा?
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं