विज्ञापन

केदारनाथ धाम में लगातार बारिश से यात्रा पर ब्रेक, गुप्तकाशी, फाटा, रामपुर में रोके गए यात्री, जानें- कैसे हैं ताजा हालात

केदारनाथ धाम सहित ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण प्रशासन ने यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्‍हें गुप्तकाशी, फाटा, रामपुर, शेरसी, सोनप्रयाग और गौरीकुंड स्थित सुरक्षित होल्डिंग क्षेत्रों में रोका गया है.

केदारनाथ धाम में लगातार बारिश से यात्रा पर ब्रेक, गुप्तकाशी, फाटा, रामपुर में रोके गए यात्री, जानें- कैसे हैं ताजा हालात
रुद्रप्रयाग:

Kedarnath Weather Update: अगर आप केदारनाथ धाम जाने की प्‍लानिंग कर रहे हैं, तो अलर्ट हो जाइए. केदारनाथ धाम सहित जनपद के ऊपरी क्षेत्रों में शनिवार रात से लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में केदारनाथ प्रशासन ने एहतियातन यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर आवाजाही पर फिलहाल रोक लगाई गई है. अधिकारियों का कहना है कि मौसम में सुधार होते ही यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा, लेकिन फिलहाल यात्रियों की जान को जोखिम में नहीं डाला जा सकता है. 

 गुप्तकाशी, फाटा, रामपुर, शेरसी, सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री

केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड में है. यात्रा मार्ग पर मौजूद यात्रियों को गुप्तकाशी, फाटा, रामपुर, शेरसी, सोनप्रयाग और गौरीकुंड स्थित सुरक्षित होल्डिंग क्षेत्रों में रोका गया है, जबकि केदारनाथ धाम से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं को चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित नीचे लाया जा रहा है. जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. पैदल यात्रा मार्ग, पड़ाव स्थलों तथा केदारनाथ धाम में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य सुरक्षा बलों को चौबीसों घंटे निगरानी बनाए रखने तथा यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

फिलहाल यात्रा करना जोखिम से भरा

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश का असर सीधे केदारनाथ यात्रा पर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमानों के मद्देनजर प्रशासन कोई जोखिम लेने के पक्ष में नहीं है. इसी कारण पहली ही तेज बारिश के दौरान यात्रा को अस्थायी रूप से रोककर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है. 

केदारनाथ प्रशासन की श्रद्धालुओं से अपील 

फिलहाल हजारों श्रद्धालु यात्रा फिर शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें. साथ ही सभी श्रद्धालुओं को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें:- चारधाम यात्रा के लिए उमड़ी रिकॉर्डतोड़ भीड़, जोशीमठ से बद्रीनाथ के बीच लगा कई किलोमीटर लंबा जाम

बता दें कि इस साल केदारनाथ यात्रा नए रिकॉर्ड बना रही है. अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं. ऐसे में मौसम की चुनौती के बावजूद प्रशासन यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है.

ये भी पढ़ें:-केदारनाथ धाम: मंत्री हो या संत्री... सबको कटवानी पड़ेगी ₹1100 की पर्ची, पंडा-पुरोहितों पर भी नई व्यवस्था लागू 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com