- लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने चंदानी बैंक्वेट हॉल के कारोबारी को धमकी देते हुए कोई फंक्शन न करने को कहा है
- गैंग के गुर्गे टायसन बिश्नोई और जोरा सिद्धू ने बैंक्वेट हॉल में AK-47 से गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है
- धमकी में कहा गया कि जब तक पैसे वापस नहीं मिलते, बैंक्वेट हॉल में फायरिंग जारी रहेगी, कोई प्रोग्राम बुक न करें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा कारोबारियों को धमकी देने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले सामने आते रहते हैं. एक बार फिर बिश्नोई गैंग ने एक और कारोबारी को धमकी दी है. ये कारोबारी बैंक्वेट हॉल के बिजनेस से जुड़ा है. लॉरेंस के गुर्गे ने लोगों को चेतावनी दी है कि इस बैंक्वेट हॉल में कोई भी फंक्शन बुक न किया जाए. अगर ऐसा किसी ने भी किया तो यहां गोलियां चलेंगी. इसीलिए पहले से ही आगाह किया जा रहा है. इसके साथ ही यहां हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी भी इस गैंग ने ली है.
कारोबारी को लॉरेंस गैंग की धमकी
धमकी लॉरेंस गैंग के गुर्गे टायसन बिश्नोई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धमकी दी है. उसका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कहा गया है कि आज चंदानी बैंक्वेट हॉल पर AK-47 चली है. ये गोली बिश्नोई गैंग के टायसन बिश्नोई और जोरा सिद्धू ने चलाई है. उन्होंने कहा कि कोई भी अपना प्रोग्राम इस चंदानी बैंक्वेट हॉल में बुक न करें. जब तक ये हमारे पैसे वापस नहीं कर देता, यहां ऐसे ही गोलियां चलती रहेंगी.

बैंक्वेट हॉल में कोई फंक्शन न करने की चेतावनी
आगे कहा गया है कि हम नहीं चाहते कि हमारी इस आपसी लड़ाई में किसी बेगुनाह का नुकसान हो. अगर हमें यहां कोई फंक्शन होता दिख गया तो हम चलते प्रोग्राम में गोली चलाएंगे. जिसने भी यहां बुकिंग की हुई है वह अपने-अपने डिपॉजिट वापस ले लो, इसी में भलाई है. हालांकि अब तक ये पता नहीं चल सका है कि ये बिजनेसमैन कौन है और मामले है कहां का. आखिर ये गैंग उनसे कौन का पैसा वापस मांग रहा है.
लॉरेंस के गुर्गे ने चलाई बैंक्वेट हॉल पर गोली
इसके साथ ही एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक रात के अंधेरे में एक बैंक्वेट हॉल के बाहर पहुंचता और कार से हाथ बाहर निकालकर वहां फायरिंग करने लगता है. ये वीडियो चंदानी बैंक्वेट हॉल के बाहर का है. इस गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गुर्गे ने ली है. साथ ही उसने आगे भी फायरिंग की धमकी दी है.
ये भी पढ़ें- कारोबारियों से फिरौती के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खतरनाक प्लान, RERA, GST डेटा से निकाल रहे नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं