कश्मीर में खुद को ब्यूरोक्रेट्स बताकर कई लोगों को ठगने के आरोप में एक निलंबित पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है. इस दंपति की पहचान मन मोहन गंजू और उनकी पत्नी आयुष कौल गंजू के रूप में हुई है, जो श्रीनगर के भगत के निवासी हैं. पुलिस ने बताया कि इन्होंने नौकरी/ट्रांसफर और अन्य लाभ का वादा करके कथित तौर पर कई लोगों से लाखों की ठगी की है.
पुलिस के अनुसार, कई लोगों को फंसाने के लिए निलंबित पुलिस कर्मी मन मोहन गंजू ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताया, जबकि उसकी पत्नी आयुष कौल गंजू ने खुद को आईएएस अधिकारी बताया.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पुलिस ने बताया कि इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी ज्वॉइनिंग और ट्रांसफर ऑर्डर बरामद किए हैं, जिसमें मन मोहन गंजू का खुद का आईपीएस में शामिल होने का आदेश भी शामिल है. मन मोहन गंजू एक निलंबित पुलिस अधिकारी है. पुलिस ने कहा कि उसके घर से नकदी, आभूषण और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं.
इसके आगे पुलिस ने कहा, अब तक तीन पीड़ित इस दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आए हैं, जो धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं. पुलिस ने इस चोर-दंपति की धोखाधड़ी के शिकार हुए पीड़ितों को रिपोर्ट के लिए आगे आने का आग्रह किया है. हालांकि, पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया कि गंजू को पुलिस बल से क्यों और कब निलंबित किया गया था.
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ऐसा ही एक मामला सामने आया था जिसमें गुजरात के एक व्यक्ति ने खुद को प्रधानमंत्री ऑफिस का अधिकारी बताया था. इसके बाद उसने जेड-प्लस सिक्योरिटी कवर और बुलेटप्रूफ महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी के साथ घाटी का दौरा किया और फाइव स्टार होटल में ऑफिशियल तौर पर ठहरा. इसके आरोप में पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं