कर्नाटक में कलबुर्गी जिले के जेवर्गी तालुक में नेलोगी क्रॉस के पास शनिवार तड़के एक मिनी बस के खड़े ट्रक से कथित तौर पर टकरा जाने से 13 वर्षीय एक किशोरी समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सभी यात्री बगलकोट के रहने वाले थे और वे कलबुर्गी जिले में एक दरगाह जा रहे थे, इसी दौरान तड़के करीब साढ़े तीन बजे यह दुर्घटना हो गई. कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक ए श्रीनिवासुलु ने बताया कि दुर्घटना इतनी भयानक थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए.
प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर तेज गति से चल रही मिनी बस का चालक नींद में था और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण बस खड़े ट्रक से टकरा गई. उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस ने बताया कि शुरुआत में उसे लगा कि मिनी बस का चालक दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया होगा, लेकिन बाद में उसे खून से लथपथ सड़क पर पड़ा पाया गया. उसका अस्पताल में इलाज हो रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत लापरवाही के कारण मौत का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं