विज्ञापन
This Article is From May 21, 2018

सोनिया-राहुल गांधी से मुलाकात के पहले एचडी कुमारस्वामी ने रखी साफ राय, अब तक की 15 बड़ी बातें

23 मई को होने जा रहे शपथग्रहण समारोह को विपक्षी पार्टियों की एकता का एक मेगा शो बनाने की तैयारी है.

सोनिया-राहुल गांधी से मुलाकात के पहले एचडी कुमारस्वामी ने रखी साफ राय, अब तक की 15 बड़ी बातें
एचडी कुमारस्वामी 23 मई को शपथ लेंगे
बेंगलुरु:
  1. कर्नाटक में सरकार कैसे चलेगी ये फॉर्मूला आज दिल्ली में तय होगा. कर्नाटक के होने वाले मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी आज  राहुल से दोपहर साढ़े तीन बजे जबकि सोनिया से साढ़े चार बजे मुलाकात करेंगे. 
  2. ये तो तय है कि कुमारस्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे लेकिन उप-मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का दौर अब भी जारी है ख़बर ये भी है कि राज्य में दो उप-मुख्यमंत्री हो सकते हैं. एक उप-मुख्यमंत्री के लिए कांग्रेस के जी परमेश्वर का नाम आगे आ रहा है.
  3. राज्य में मुख्यमंत्री को मिलाकर कुल 34 मंत्री होने की उम्मीद है जिसमें 20 कांग्रेस के जबकि मुख्यमंत्री को मिलाकर 14 मंत्री जेडीएस से होंगे.
  4. एनडीटीवी से बातचीत करते हुए एचडी कुमारास्वामी ने कहा है कि कांग्रेस और जेडीएस के बीच सरकार चलाने को लेकर एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम होगा. हालांकि बारी-बारी से सीएम बनने के फॉर्मूले को सिरे से खारिज कर दिया है.
  5. कुमारस्वामी ने एनडीटीवी को बताया कि दोनों दल कर्नाटक में एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम के तहत सरकार चलाने पर सहमत हुए हैं. दोनों एक गठबंधन समन्वय समिति का गठन करने के लिए भी सहमत हुए हैं.  
  6. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जी परमेश्वर ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा कि ‘‘हमारे सीएलपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, मैं खुद और डीके शिवकुमार सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे और सरकार गठन की प्रक्रिया के बारे में (कांग्रेस अध्यक्ष) राहुल गांधी और सोनिया गांधी से बातचीत करेंगे.’’
  7. गठबंधन सहयोगी के बीच विभागों के बंटवारे संबंधी एक सवाल पर परमेश्वर ने कहा कि‘‘चर्चा हो जाने तक हर चीज अटकलें हैं.’’
  8. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने कहा है कि जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के नेता कुमारस्वामी बुधवार को अकेले ही पद की शपथ लेंगे.
  9. मंत्रिमंडल के शेष सदस्य बहुमत साबित करने के लिए होने वाले शक्ति परीक्षण के पश्चात शपथ लेंगे. गुरुवार को शपथ ग्रहण करने की संभावना है. 
  10. जी परमेश्वर के डिप्टी सीएम बनने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद डीके शिवकुमार को दिए जाने की चर्चा चल रही है.     
  11. कर्नाटक के चुनाव में मतगणना के दिन अंतिम क्षण में कांग्रेस और जनता दल के बीच हुए समझौते के तहत कांग्रेस ने उप मुख्यमंत्री पद अपने पास रखा और इसके लिए संभावित नाम जी परमेश्वर का सामने आया.
  12. सरकार में शामिल दोनों दलों के बीच संतुलन बनाने की कवायद जारी है. जेडीएस ने दो उप मुख्यमंत्री बनाए जाने से इनकार नहीं किया है.  
  13. राहुल और सोनिया गांधी के साथ बैठक के बाद कुमारस्वामी के तिरुमाला जाने की संभावना है. वे वहां तिरुपति में भगवान बालाजी के मंदिर जाकर आशीर्वाद लेंगे.
  14. शनिवार की रात, एक महत्वपूर्ण बैठक में, कांग्रेस और जेडीएस ने सरकार में अधिकारों को साझा करने की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया.
  15. कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस के 38 की तुलना में 78 सीटें जीतने वाली कांग्रेस को मंत्रालयों के बंटवारे में अहम हिस्सा मिलेगा. पोर्टफोलियो को लेकर फिलहाल अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Assembly Election 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com