विज्ञापन

कर्नाटक में सफर हुआ महंगा,सरकारी बसों का किराया 20 रुपये तक महंगा, देखें कहां कितने बढ़े दाम

कर्नाटक के मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि तमिलनाडु और महाराष्ट्र सरकारों ने भी बसों के किराए में बढ़ोतरी की है, इसलिए हम भी बस किराए में वृद्धि कर रहे हैं. उन्होंने किराये में बढ़ोतरी की वजह डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को बताया.

कर्नाटक में सफर हुआ महंगा,सरकारी बसों का किराया 20 रुपये तक महंगा,  देखें कहां कितने बढ़े दाम
कर्नाटक में बसों के किराये में बढ़ोतरी.
फाइल फोटो
  • कर्नाटक में सरकारी बसों के किराये में बढ़ोतरी की गई है, जो बुधवार मध्यरात्रि से लागू होगें
  • बीएमटीसी की बसों का न्यूनतम किराया छह रुपये से बढ़ाकर दस रुपये बढ़ाए गए हैं
  • KSRTC की बसों के किराये में अधिकतम 9 रुपये की वृद्धि की गई है

कर्नाटक में सफर अब महंगा हो गया है. राज्य में बसों के किराये में बढ़ोतरी की गई है. कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायरथी सुरेश ने राज्य के चारों सरकारी परिवहन निगमों की बसों के किराये में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. मंत्री के मुताबिक, कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) में किराये में अधिकतम 9 रुपये बढ़ाए गए हैं, जबकि बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) की शहरी बसों का किराया अधिकतम 10 रुपये बढ़ाया गया है. किराये की संशोधित दरें बुधवार मध्यरात्रि से लागू होंगी.

बीएमटीसी की बसों का किराया 10 रुपये महंगा

पीटीआई-भाषा के मुताबिक, मंत्री सुरेश ने बताया कि बेंगलुरु में बीएमटीसी की बसों का न्यूनतम किराया छह रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये और अधिकतम किराया 35 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये कर दिया गया है. एसी बसों का अधिकतम किराया 75 रुपये से बढ़ाकर 90 रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा, केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक चलने वाली एसी बसों का किराया 405 रुपये से बढ़ाकर अधिकतम 425 रुपये कर दिया गया है.

केएसआरटीसी की बसों के किराये में 9 रुपये बढ़े

मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि तमिलनाडु और महाराष्ट्र सरकारों ने भी बसों के किराए में बढ़ोतरी की है, इसलिए हम भी बस किराए में वृद्धि कर रहे हैं. उन्होंने किराये में बढ़ोतरी की वजह डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को बताया. उनके मुताबिक, केएसआरटीसी की बसों के किराये में अधिकतम 9 रुपये की वृद्धि की गई है और  राजहंस और एसी बसों जैसी प्रीमियम सेवाओं का किराया प्रतिस्पर्धी बाजार दरों को ध्यान में रखकर तय किया गया है. राज्य सरकार पहले से ही 'शक्ति' योजना के तहत महिलाओं को राज्य में कहीं भी साधारण सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दे रही है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-ऋषिकेश, हरिद्वार से पौड़ी-अल्मोड़ा तक घूमना सस्ता होगा, उत्तराखंड में बसों का किराया घटा, चेक करें लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bus Fare Hike, Karnataka News, Bus Fare Increase, Karnataka Bus Fare Hike News, Karnataka Bus Fares
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com