कर्नाटक CM पर आज भी बेनतीजा रही कांग्रेस की बैठक, सिद्धारमैया-शिवकुमार को दिल्ली में रहने को कहा
कर्नाटक के सीएम पद के दोनों दावेदार डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके घर जाकर मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता 50-50 फॉमूले से सहमत नहीं हैं. दोनों नेताओं से मुलाकात के बारे में अब खरगे सोनिया गांधी को रिपोर्ट देंगे.
डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के साथ किसी भी तरह के मतभेद से इनकार किया है.