सिद्धारमैया की जगह अब डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. वह 3 जून को सीएम पद की शपथ लेंगे. कर्नाटक में आज शाम 4 बजे कांग्रेस विधायक दल CLP की बैठक होनी है. इस बैठक में डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा. बैठक के लिए कर्नाटक के AICC इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला दिल्ली से कर्नाटक जा रहे हैं. वहीं प्रयांक खरगे भी कर्नाटक के लिए निकले. मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ सकता है. ऐसे में उनके लिए सरकार के अंदर और बाहर दोनों जगह कड़ी चुनौतियां सामने होंगी. क्या वे थकी-हारी कांग्रेस सरकार में उसकी सुस्ती से उबारकर 2028 के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले नई ऊर्जा भर पाएंगे? मुंबई में CNG 2 रुपये महंगी हो गई, जिसके बाद दाम 84 रुपये हो गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी आज भारत दौरे पर आ रही हैं. पढ़ें- देश दुनिया का हर अपडेट.
ये भी पढ़ें- बिहार में आंधी-तूफान ने कहर मचाया, 107 किमी की रफ्तार हवाओं ने मचाई तबाही, 7 ने गंवाई जान
ये भी पढ़ें-ईरान से डील पर ट्रंप की मैराथन बैठक, क्या लक्ष्मण रेखा पार करेंगे, परमाणु कार्यक्रम पर रुख नरम होगा?
HERE ARE THE LIVE UPDATE...
Karnataka Live: सिद्धारमैया करेंगे CLP की बैठक की अध्यक्षता
सीएलपी की बैठक शनिवार शाम 4 बजे विधान सौध के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुरू होगी. सिद्धारमैया बैठक की अध्यक्षता करेंगे. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार, एआईसीसी के महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, विधान परिषद में सदन के नेता एन.एस. बोस राजू तथा पार्टी के सभी कार्यकारी अध्यक्ष बैठक में मौजूद रहेंगे. इसकी घोषणा कांग्रेस विधायक दल के सचिव और विधायक अल्लामप्रभु पाटिल ने की.
Karnataka Live: डीके. शिवकुमार के सामने कौन सी चुनौतियां?
- कांग्रेस का आंतरिक संतुलन: सिद्धारमैया के मजबूत अहिंडा/ओबीसी आधार और समर्थकों का प्रबंधन
- विपक्ष: 2028 के चुनावों से पहले भाजपा और जेडी(एस) का गठबंधन; शासन और क्षेत्रीय मुद्दों (जैसे, जल, लिंगायत/वोक्कालिगा समीकरण) पर उनका मुकाबला
- शासन और छवि: लंबे समय से चल रहे संघर्ष के बाद पार्टी की एकता को फिर से बनाना और गुटबाजी को एड्रेस करना
Karnataka Live: डीके ने छुए थे मल्लिकार्जुन खड़गे के पैर
डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया.
Karnataka Live: डीके शिवकुमार आज चुने जाएंगे विधायक दल के नेता
डीके शिवकुमार के साथ कितने लोग शपथ लेंगे इस पर आखिरी फैसला सोमवार को लिया जाएगा. आज शाम डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा. शाम चार बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी.
Karnataka Live: डीके शिवकुमार की शपथ ग्रहण के लिए रखा गया दो बातों का ध्यान
डीके शिवकुमार 3 जून को कर्नाटक के सीएम पद की शपथ लेंगे. डीके शिवकुमार के करीबी सूत्रों के मुताबिक शपथ की तारीख तीन जून को तय करने में दो बातों का ध्यान रखा गया है. पहला, शुभ मुहूर्त और दूसरा राहुल गांधी की उपलब्धता.
Karnataka Live: प्रियांक खड़गे बेंगलुरु के लिए रवाना
कर्नाटक के पूर्व मंत्री प्रियांक खड़गे बेंगलुरु के लिए रवाना होने के लिए IGI एयरपोर्ट पहुंचे.
#WATCH दिल्ली | कर्नाटक के पूर्व मंत्री प्रियांक खड़गे बेंगलुरु के लिए रवाना होने के लिए IGI एयरपोर्ट पहुंचे। pic.twitter.com/HErb6N9uJG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2026
Karnataka Live: रणदीप सुरजेवाला कर्नाटक के लिए निकले
कर्नाटक के AICC इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला शाम 4 बजे CLP की मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली से रवाना हो गए हैं. ये बैठक डीके शिवकुमार के लिए अहम है.
#WATCH दिल्ली: कर्नाटक के AICC इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला अपने घर से निकले। वे आज कर्नाटक में होंगे जहां शाम 4 बजे CLP की मीटिंग होनी है। pic.twitter.com/0bM7sSZvXd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2026
Karnataka Live: बेंगलुरु में आज CLP की बैठक
बेंगलुरु में आज शाम 4 बजे कांग्रेस विधायक दल CLP की बैठक होने वाली है. इस बैठक में डीके को विधायक दल का नेता चुना जाएगा.
Karnataka Live: 3 जून को कर्नाटक सीएम की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार
डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. उनका शपथ ग्रहण समारोह 3 जून, बुधवार को होगा.
🔴 #BREAKING | कर्नाटक में डीके शिवकुमार 3 जून को सीएम पद की शपथ लेंगे#DKShivakumar | #Karnataka | @tabishh_husain | @jainendrakumar pic.twitter.com/vxfxzi2QbB
— NDTV India (@ndtvindia) May 30, 2026