विज्ञापन

मैं पुलिस अफसर का घर गोबर से भर दूंगा- थार से 5 लोगों को कुचलने वाले युवक के MLA पिता प्रीतम लोधी बोले

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक विधानसभा सीट है- पिछोर. यहां से इस समय BJP से विधायक हैं प्रीतम लोधी. जो बीते कुछ दिनों से बेटे के थार हादसे वाले मामले को लेकर सुर्खियों में है. लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसे बयान दिए जिससे यह मामला अब और आगे बढ़ता नजर आ रहा है.

मैं पुलिस अफसर का घर गोबर से भर दूंगा- थार से 5 लोगों को कुचलने वाले युवक के MLA पिता प्रीतम लोधी बोले
करेरा SDPO आयुष जाखड़ और BJP विधायक प्रीतम लोधी.
शिवपुरी:

BJP MLA Son Thar Accident: क्या करेरा तुम्हारे ‘डैडी' का है?” इस बयान से पहले ही सुर्खियों में आए BJP विधायक प्रीतम लोधी अब एक और सनसनीखेज और चौंकाने वाले बयान से विवादों के केंद्र में हैं. इस बार उन्होंने न सिर्फ पुलिस-प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया, बल्कि खुलेआम धमकी दे डाली. कहा- अगर 15 दिन में जवाब नहीं मिला, तो 10 हजार लोगों को इकट्ठा कर करेरा के SDOP के बंगले में गोबर भर देंगे. लोधी ने सीधे जिले के एसपी से सवाल दागते हुए कहा, “मैं मीडिया के माध्यम से एसपी से पूछना चाहता हूं दिल्ली से निर्देश कौन देता है? मोदी जी देते हैं? अमित शाह जी देते हैं? सिंधिया जी देते हैं? और ये निर्देश सिर्फ तुम्हें ही क्यों आते हैं? हमारा शीर्ष नेतृत्व भोपाल में बैठा है.” इसके बाद उन्होंने अल्टीमेटम दिया 15 दिन में अगर मुझे स्पष्टीकरण नहीं मिला तो “10 हजार आदमी लेकर SDOP के बंगले में गोबर भर दूंगा.”

Latest and Breaking News on NDTV

पहले मेरी मुट्ठी ढाई किलो की थी, अब 250 किलो कीः लोधी

यहीं नहीं, उन्होंने अपनी ताकत का खुला इशारा करते हुए कहा, “पहले मेरी मुट्ठी ढाई किलो की थी, अब 250 किलो की हो गई है.” यह बयान सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि एक सीधी चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है. यह पूरा घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब कुछ ही घंटों पहले प्रीतम लोधी ने करेरा के एसडीओपी आयुष जाखर को खुली चुनौती दी थी. उन्होंने कहा था, “SDOP मुझे कहता है यहां मत दिखो मैं पूछता हूं, क्या करेरा उसके बाप का है? मैं करेरा आऊंगा, चुनाव लड़ूंगा… अगर उसके बाप में दम है तो रोक कर दिखाए.” साथ ही उन्होंने यह भी कहा था “हमारा इतिहास भी देख लेना.”

इस पूरे विवाद पर एसडीओपी आयुष जाखड़ ने सिर्फ इतना कहा कि उनके ऊपर कोई राजनीतिक दबाव नहीं है और पुलिस ने विधायक के बेटे प्रीतम लोधी के ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी पहले भी दे चुके विवादित बयान

लेकिन यह पहली बार नहीं है जब लोधी के बयान ने विवाद खड़ा किया हो यह उनका पैटर्न बन चुका है. पिछले साल अप्रैल में शिवपुरी में ही एक सार्वजनिक मंच से उन्होंने अधिकारियों को धमकाते हुए कहा था, “अगर अधिकारी हमारा काम नहीं करेंगे तो उनका पानी-बिजली बंद करवा दूंगा… पानी तो छोड़ो, पेशाब तक नहीं करने दूंगा.”

Latest and Breaking News on NDTV

उस वक्त पर भी उन्होंने एसपी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था “वो हमारे कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचारों पर कार्रवाई नहीं कर रहा… मेरी कॉल रिकॉर्ड कर रहा है और कांग्रेस के साथ मिलकर मुझे मरवाने की साजिश कर रहा है.”

विरोधियों पर हमले भी उतने ही व्यक्तिगत रहे हैं. कुछ महीने पहले उन्होंने फूल सिंह बरैया को “टकला” कहकर संबोधित किया और पूर्व विधायक के.पी. सिंह ‘कक्का' पर भी निशाना साधा. वहीं ‘लाड़ली बहनों' के नाम पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर महिलाओं के खिलाफ उनकी ऐसी भाषा नहीं रुकी तो “लाड़ली बहनों को जूते दिलवाकर उनका स्वागत कराया जाएगा.”

यह भी पढ़ें - भाजपा विधायक के बेटे की थाने में लगी क्लास, पुलिस ने सड़क हादसे वाली जगह ले जाकर की पूछताछ

यह भी पढ़ें - विधायक के बेटे की थार से कुचले लोगों की नहीं ले रहा कोई खैर-खबर, खुद के पैसों से करा रहे इलाज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com