विज्ञापन

पंजाब बनेगा सेमीकंडक्टर हब, CM भगवंत मान ने ग्लोबल दिग्गज NXP को मोहाली में R&D केंद्र के लिए दिया न्योता

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मोहाली में अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करने की संभावना तलाशने के लिए वैश्विक सेमीकंडक्टर दिग्गज एन.एक्स.पी. को न्योता दिया है.

पंजाब बनेगा सेमीकंडक्टर हब, CM भगवंत मान ने ग्लोबल दिग्गज NXP को मोहाली में R&D केंद्र के लिए दिया न्योता

पंजाब को वैश्विक सेमीकंडक्टर और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स पारिस्थितिकी तंत्र के क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ऑटोमोटिव और सुरक्षित कनेक्टिविटी सेमीकंडक्टर समाधानों के क्षेत्र में वैश्विक नेता और बहुआयामी प्रौद्योगिकी अग्रणी कंपनी एन.एक्स.पी. सेमीकंडक्टर्स को मोहाली में एक अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) केंद्र स्थापित करने की संभावना तलाशने के लिए आमंत्रित किया है.

यह कदम इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन, आईटी और अत्याधुनिक मोबिलिटी समाधानों में मोहाली के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरती स्थिति का लाभ उठाकर निवेशों को आकर्षित करने, अपने नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और प्रांत को वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में शामिल करने के लिए पंजाब सरकार की केंद्रित रणनीति का हिस्सा है.

एन.एक्स.पी. सेमीकंडक्टर्स नीदरलैंड के कार्यकारी निदेशक और कंट्री मैनेजर मौरिस गेरेट्स और एन.एक्स.पी. सेमीकंडक्टर्स के पब्लिक पॉलिसी हेड डॉ. अंकित पाल के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर डिजाइन और नवीन अनुसंधान-आधारित पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोग के अवसर तलाशने को कहा. उन्होंने कहा कि प्रांत के मजबूत प्रतिभा पूल और उभरते इलेक्ट्रॉनिक्स पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाने के लिए मोहाली एक रणनीतिक स्थान रखता है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एन.एक्स.पी. को कालकट भवन, मोहाली में 'सिलिकॉन वैली' जैसा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की प्रांत सरकार की योजनाओं से भी अवगत करवाया, जो रणनीतिक रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और आईटी सिटी के पास स्थित है.

Latest and Breaking News on NDTV

मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप पंजाब के साथ साझेदारी के तहत सिस्टम डिजाइन समाधानों और एन.एक्स.पी. स्टार्टअप चैलेंज प्रोग्राम पर संभावित सहयोग के बारे में चर्चा की, जिसका उद्देश्य नवीनता एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित करना, स्टार्टअप्स का समर्थन करना और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी समाधानों का सह-विकास करना है. उन्होंने नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी), एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) और सुरक्षित कनेक्टिविटी प्रौद्योगिकियों, जो वैश्विक उद्योग रुझानों के अनुरूप हैं, जैसे क्षेत्रों में समाधान विकसित करने के लिए पंजाब के उभरते ऑटोमोटिव और ऑटो-कंपोनेंट पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाने की भी वकालत की.

मुख्यमंत्री ने प्रांत में मौजूद प्रतिभा के मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र का भी उल्लेख किया, जिसमें आई.आई.टी. रोपड़, आई.एस.बी. मोहाली, प्लाक्षा विश्वविद्यालय, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और अन्य प्रमुख संस्थान शामिल हैं, जो उच्च-गुणवत्ता वाला अनुसंधान और इंजीनियरिंग कार्यबल तैयार करने के लिए सकारात्मक रूप से कार्य कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

मुख्यमंत्री ने एन.एक्स.पी. को प्रांत में मौजूद प्रचुर संभावनाओं और साझा रूप से कार्य करने संबंधी अवसरों की तलाश के लिए पंजाब का दौरा करने का निमंत्रण दिया. इसके अलावा उन्होंने अनुसंधान, नवीनता और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र विकास के क्षेत्रों में विचार-विमर्श को आगे बढ़ाने की भी वकालत की ताकि वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में पंजाब की स्थिति को और मजबूत किया जा सके. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "नीदरलैंड में पंजाब सरकार के चल रहे निवेश प्रोत्साहन कार्यक्रम के हिस्से के रूप में वे रणनीतिक साझेदारी तलाशने और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए वैश्विक स्तर की प्रमुख कंपनियों के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित करने के मार्ग पर हैं."

उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम), आईटी और अत्याधुनिक मोबिलिटी समाधानों के लिए उभरते केंद्र के रूप में स्थापित होने के बारे में पंजाब का पक्ष भी प्रस्तुत किया. मुख्यमंत्री ने हाल ही में शुरू की गई औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति (आईबीडीपी) 2026 के बारे में भी बताया, जिसके तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर्स को लाभकारी क्षेत्र के रूप में पहचाना गया है, जिसमें स्थिर पूंजी निवेश के 125 प्रतिशत तक के प्रोत्साहन हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने अग्रणी वैश्विक कंपनियों, जिनमें इन्फोसिस शामिल है, द्वारा आईटी सिटी, मोहाली में हाल ही में किए गए निवेशों और सेमी-कंडक्टर लेबोरेटरी (एससीएल), मोहाली के चल रहे विस्तार का भी उल्लेख किया, जहां भारत सरकार के सेमीकंडक्टर मिशन के तहत टाटा ग्रुप की भागीदारी से क्षमता वृद्धि की पहल की जा रही है. उन्होंने कहा, "प्रांत सरकार के सक्रिय प्रयासों के परिणामस्वरूप पंजाब अब दुनिया भर में सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में उभरा है."

इस अवसर पर विचार-विमर्श के दौरान एनएक्सपी ने अनुसंधान एवं विकास, एम्बेडेड सिस्टम और ऑटोमोटिव सेमीकंडक्टर समाधानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत में अपनी मजबूत वैश्विक उपस्थिति और व्यापक प्रतिष्ठा को उजागर किया. कंपनी ने उभरते वैश्विक रुझानों, जिसमें इंटेलिजेंट एज प्रणालियां, ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स, आईओटी और सुरक्षित कनेक्टिविटी प्रौद्योगिकियों का गतिशील विकास शामिल हैं, के बारे में भी जानकारी साझा की.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com