विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2020

बिहार शरीफ में बोले कन्हैया कुमार- आज शासन करने वाले अंग्रेजों के साथ चाय पर चर्चा किया करते थे

कन्हैया ने कहा पूरे राष्ट्र को हिंदू बनाम मुस्लिम बहस में धकेला जा रहा है और यह ब्रिटिश राज को बहुत पसंद था जब वे सत्ता में थे.

बिहार शरीफ में बोले कन्हैया कुमार- आज शासन करने वाले अंग्रेजों के साथ चाय पर चर्चा किया करते थे
कन्हैया कुमार CAA-NPR-NRC के खिलाफ बिहार में "जन गण मन यात्रा" कर रहे हैं
बिहार शरीफ:

भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र में वर्तमान में सत्तासीन लोग देश की आजादी से पहले के अंग्रेजों के साथ "चाय पे चर्चा" किया करते थे और अब वे अपने विभाजनकारी रणनीति के तहत सांप्रदायिकता को हवा देने में व्यस्त हैं. सीएए-एनपीआर-एनआरसी के खिलाफ अपनी राज्यव्यापी "जन गण मन यात्रा" के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक जिला नालंदा में कन्हैया ने कहा कि इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा जो जुल्म होते सुनते और देखते रहे, पर खामोश और उदासीन रहे. उन्होंने कहा कि हमें अपने सामने आने वाली समस्या की गंभीरता का एहसास करना चाहिए. 

कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर हमला, अब आरा जिले में फेंके गए पत्थर

कन्हैया ने कहा पूरे राष्ट्र को हिंदू बनाम मुस्लिम बहस में धकेला जा रहा है और यह ब्रिटिश राज को बहुत पसंद था जब वे सत्ता में थे. कन्हैया ने दावा किया कि 1947 में हमने जो आजादी हासिल किया था और आजादी के तीन साल बाद लागू हुआ संविधान दोनों आज दांव पर हैं.

बिहार में कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर हमला, फेंके गए अंडे और मोबिल ऑयल

नागरिकता संशोधन कानून का जिक्र और आरएसएस पर अंग्रेजी सत्ता के साथ निकटता का आरोप लगाते हुए कन्हैया ने कहा "याद रखें कि जो केंद्र में सत्ता में हैं, उनकी विशेषता अंग्रेजों से मेल खाती है और जब देश के बाकी लोग स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने में व्यस्त थे तो वे अंग्रेजों के साथ चाय पे चर्चा किया करते थे.'' कन्हैया की यह जन गण मन यात्रा 27 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में एक रैली के साथ समाप्त होगा. 

Video: बिहार में कन्हैया के काफ़िले पर फिर हुआ हमला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanhaiya Kumar, Kanhaiya Kumar Bihar Visit, Kanhaiya Kumar Jan Gan Man Yatra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com