विज्ञापन

‘तुम्हारी हर ख्वाहिश खुदा मंजूर करे, भर जाए खुशियों से झोली’, इन संदेशों के साथ दें बकरीद की बधाई, खिल उठेगा दोस्तों का दिल

Eid Mubarak 2026 Wishes: बकरीद को और भी खास बनाने के लिए आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को नीचे दिए गए शुभकामनाओं और कोट्स भेजकर बधाई दे सकते हैं.

‘तुम्हारी हर ख्वाहिश खुदा मंजूर करे, भर जाए खुशियों से झोली’, इन संदेशों के साथ दें बकरीद की बधाई, खिल उठेगा दोस्तों का दिल
बकरीद पर दोस्तों को भेजें ये खूबसूरत मैसेजेस

Eid Mubarak 2026 Wishes: ईद-उल-अजहा, जिसे बकरीद  के नाम से भी जाना जाता है, इस्लामी कैलेंडर के सबसे अहम त्योहारों में से एक है. इस्लामी चंद्र कैलेंडर के आखिरी महीने, ज़ुल हिज्जा के 10वें दिन मनाया जाने वाला ईद-उल-अजहा, भारत में गुरुवार, 28 मई यानी आज मनाया जा रहा है. यह त्योहार पैगंबर इब्राहिम की अल्लाह के प्रति भक्ति और आस्था की याद दिलाता है. इस्लामी परंपरा के अनुसार, पैगंबर इब्राहिम अपने बेटे की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए थे. जिसके बाद ईश्वर की कृपा के रूप में उन्हें कुर्बानी के लिए एक मेढ़ा उन्हें दिया गया. यह त्योहार त्याग, आस्था, भक्ति और करुणा का प्रतीक है. बकरीद के दिन अगर आप अपनों को दिल छू लेने वाले मैसेज भेजना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए मैसेज आपके काम आ सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

दोस्तों और करीबियों को भेजें बकरीद पर ये शुभकामना संदेश | Eid Mubarak Wishes For Friends

ईद मुबारक! अल्लाह आपकी कुर्बानी कुबूल करे और आपकी सभी दुआएं पूरी करे.

आपकी जिंदगी अमन और खुशियों से भरी रहे...

 सूरज की किरणें, तारों की बहार, चांद की चांदनी अपनों का प्यार
आपका हर पल हो खुशहाल, मुबारक हो आपको बकरीद का त्योहार, बकरीद की हार्दिक बधाई.
बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं.

अल्लाह आपके गुनाहों को माफ़ करे और आप पर अपनी बेशुमार रहमत बरसाए. ईद मुबारक.

यह खास दिन आपके ईमान को मजबूत करे और आपके दिल को सुकून से भर दे.

ईद मुबारक!.

अल्लाह आपको बुद्धि, सफलता और समृद्धि से नवाजे. ईद मुबारक

कुर्बानी का त्योहार है, ईमान की पहचान है
अल्लाह की रहमत बनी रहे, यही दुआ बार-बार है
बकरीद मुबारक.

तुम्हारी हर ख्वाहिश खुदा मंजूर करे, हर कदम पर उसकी रजा मिले
गम का नामोनिशान मिट जाए,बस रहमत-ए-खुदा बरसती रहे
ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद.

जो भी मांगा सच्चे दिल से, वो मुकम्मल हो, ऐसी दुआओं से भरा, ये ईद का पैगाम हो।
ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद.

सजती रहे खुशियों की महफिल,हर चेहरे पर मुस्कान रहे. ये ईद का त्योहार खुशियों का भंडार भरे. ईद की शुभकामनाएं.

आपको ढेर सारी शुभकामनाएं भेज रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि आपकी ईद की दावत इस साल का सबसे यादगार पल बने. बकरीद मुबारक.

इसे भी पढ़ें: Eid Mubarak Posters Seconds में! ये 11 AI Prompts बना देंगे प्रो जैसा डिज़ाइन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com