विज्ञापन

बंगाल में राइफल थामे फोटो शेयर करने वाले थाना प्रभारी की क्यों कर दी गई छुट्टी, जान लीजिए पूरी कहानी

शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया और कोलकाता पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गौतम दास को निलंबित कर दिया.

बंगाल में राइफल थामे फोटो शेयर करने वाले थाना प्रभारी की क्यों कर दी गई छुट्टी, जान लीजिए पूरी कहानी
  • कोलकाता पुलिस ने कालीघाट थाना प्रभारी गौतम दास को सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करने पर निलंबित किया है.
  • गौतम दास की तस्वीर में वे राइफल थामे हुए थे और कैप्शन में नए असाइनमेंट के लिए तैयार लिखा था.
  • TMC ने चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की थी और पुलिस अधिकारी पर सेवा नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच कोलकाता पुलिस ने अपने ही एक अधिकारी के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है. कालीघाट थाना प्रभारी गौतम दास को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है. तस्वीर में गौतम दास राइफल थामे नजर आ रहे थे और उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'नए असाइनमेंट के लिए तैयार'

सोशल मीडिया पोस्ट को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया और कोलकाता पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गौतम दास को निलंबित कर दिया. अब उनकी जगह चमोली मुखर्जी को कालीघाट थाने का थाना नया प्रभारी बनाया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की गई थी. टीएमसी के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उक्त फोटो साझा करते हुए आरोप लगाया था कि पुलिस अधिकारी ने सेवा नियमों का उल्लंघन किया है. इसके बाद चुनाव आयोग की सख्ती के चलते पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई की है.

ये भी पढें :  कोलकाता में ममता बनर्जी का 'नाटक' ध्यान भटकाने की चाल... अमित मालवीय का TMC पर गंभीर आरोप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com