विज्ञापन

जस्टिस माहेश्वरी के रिटायर होने के साथ ही बदल गया सुप्रीम कोर्ट का कॉलेजियम, इस जज की हुई एंट्री

सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद 1993 में शुरू हुई कॉलेजियम सिस्टम के तहत, कोर्ट के पांच वरिष्ठ जज, सुप्रीम कोर्ट और 25 हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति, तबादले और प्रमोशन की सिफारिश करते हैं.

जस्टिस माहेश्वरी के रिटायर होने के साथ ही बदल गया सुप्रीम कोर्ट का कॉलेजियम, इस जज की हुई एंट्री
  • जज माहेश्वरी के सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम के सदस्य होंगे
  • न्यायमूर्ति नरसिम्हा कॉलेजियम के पांचवें सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं और वे मई 2028 तक सदस्य रहेंगे
  • सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में चीफ जस्टिस सहित कुल 5 वरिष्ठ न्यायाधीश नियुक्ति और पदोन्नति की सिफारिश करते हैं
नई दिल्ली:

न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी के रविवार को सेवानिवृत्त होने के साथ ही न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम के सदस्य बन जाएंगे. पांचवें सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश होने के नाते, न्यायमूर्ति नरसिम्हा 2 मई, 2028 को सेवानिवृत्त होने तक आधिकारिक तौर पर कॉलेजियम का हिस्सा रहेंगे. न्यायमूर्ति माहेश्वरी लगभग पांच साल के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं.

कॉलेजियम में अब प्रधान न्यायाधीश सूर्य कांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना, न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा शामिल होंगे.

उच्चतम न्यायालय के एक फैसले के बाद 1993 में शुरू हुई कॉलेजियम प्रणाली के तहत, न्यायालय के पांच वरिष्ठ न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय और 25 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति, तबादले और पदोन्नति की सिफारिश करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इस व्यवस्था के तहत सरकार कॉलेजियम को सिफारिश वापस भेज सकती है. आम तौर पर, अगर कॉलेजियम अपनी सिफारिश को दोहराता है तो सरकार उसे मान लेती है, लेकिन ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जब सरकार ने फाइल वापस भेज दी या सिफारिश पर कोई जवाब नहीं दिया.

हैदराबाद में 3 मई 1963 को जन्में न्यायमूर्ति नरसिम्हा ने हैदराबाद के निजाम कॉलेज से अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और लोक प्रशासन में स्नातक किया और 1988 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने विभिन्न अदालतों, न्यायाधिकरणों में वकालत की और बाद में मुख्य रूप से उच्चतम न्यायालय में वकालत की.
Supremecourt of India

Photo Credit: Wikimedia Commons

न्यायमूर्ति नरसिम्हा को 2008 में उच्चतम न्यायालय की पूर्ण पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता के तौर पर नामित किया था. उन्हें 2014 में भारत का अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था. न्यायमूर्ति नरसिम्हा को 31 अगस्त, 2021 को सीधे बार से उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था.

इसे भी पढ़ें: फ्लैट की चाबी मिलने के बाद भी मिल सकता है कंपनसेशन, लेट डिलीवरी पर होम बायर्स के हक में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

इसे भी पढ़ें: पासपोर्ट, आधार, PAN नहीं... आपसे मांगा जाए नागरिकता का प्रमाण तो कौन सा दस्तावेज आएगा काम? क्या बोले एक्सपर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Justice Jk Maheshwari News, Supreme Court Collegium System, Chief Justice Surya Kant News, Justice PS Narasimha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com