नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. मोदी के साथ कुछ नेताओं ने भी मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण की, जिसमें एक नाम हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी का भी है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की है.
जीतन राम मांझी गया लोकसभा सीट से चुनाव जीत संसद पहुंचे हैं. मांझी 20 मई 2014 से 20 फरवरी 2015 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे. मांझी दलित समुदाय से आते हैं. वे पहली बार वर्ष 1980 में विधायक चुने गए थे. मांझी बिहार के अलग अलग सरकारों में मंत्री भी रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

नीतीश कुमार के करीबी रहे मांझी को जब सीएम पद से हटाया गया तो उन्होंने बगावत कर दिया और जेडीयू से अलग हो गए. जीतन राम मांझी ने जदयू से अलग होने के बाद हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा का गठन किया.

मांझी का जन्म बिहार राज्य के गया जिले की खिजरसराय के महकार गांव में हुआ. उनके पिता का नाम रामजीत राम मांझी है जो खेतिहर मजदूर थे. उन्होंने गया महाविद्यालय से 1966 में स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की. वो महा दलित मुसहर समुदाय से हैं. मांझी कुछ दिनों तक नौकरी की, फिर बाद में उन्होंने नौकरी भी छोड़ दी.
मांझी नौकरी छोड़ने के बाद राजनीति में कदम रखा और 1980 में निर्वाचित हुए. इसके बाद 1990 और 1996 में एक भी विधायक चुना गया. गया के बाराचट्टी से बिहार विधान सभा के लिए चुना गए.. 2008 में उन्हें बिहार में मंत्री चुना गया.
ये भी पढ़ें:-
स्मृति इरानी, अनुराग ठाकुर... मोदी के नए मंत्रिमंडल से किस-किस का कटा पत्ता, देखें लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं