विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2017

झारखंड : घर में आग लगने से छह की मौत, चार लोग घायल

घर में अवैध तरीके से बड़ी संख्या में पटाखे रखे थे, कम से कम चार लोग मलबे में फंसे

झारखंड : घर में आग लगने से छह की मौत, चार लोग घायल
प्रतीकात्मक फोटो.
  • पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई दुर्घटना, आग बुझाने के प्रयास जारी
  • दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद
  • मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया
जमशेदपुर (झारखंड): पूर्वी सिंहभूम जिले के एक घर में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. इस घर में अवैध तरीके से बड़ी संख्या में पटाखे रखे हुए थे.

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रभात कुमार ने बताया कि कुमारधुबी गांव के एक घर में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. घाटशिला के अनुमंडल अधिकारी (एसडीओ) अरविंद कुमार लाल ने बताया कि आग के कारण घर की एक दीवार गिर गई. कुछ लोगों के उसके नीचे दबे होने की आशंका है.

यह भी पढ़ें : पंजाब : संगरूर में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, 4 लोगों की मौत

एसडीओ ने बताया कि कम से कम चार लोग अब भी मलबे में फंसे हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने बताया कि पटाखे रुक-रुककर अब भी फट रहे हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लाल ने बताया कि एक पीड़िता की पहचान पार्वती शंकर के तौर पर हुई है, जो घर के मालिक की मां थी.

VIDEO : आरके स्टूडियो में लगी आग

पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त अमित कुमार ने कहा, ‘‘दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और जगशेदपुर से दो और घाटशिला से एक अन्य गाड़ी को मौके पर भेजा गया है.’’ घटना का पता चलने के बाद स्थानीय भाजपा सांसद बिद्युत बरन महतो मौके पर पहुंचे. महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मृतकों के परिवार वालों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने का आश्वासन दिया है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
6 Dead By Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com