विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2013

झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस की सरकार, औपचारिक ऐलान आज

झारखंड में नई सरकार के बारे में शाम 6 बजे तक कोई ऐलान हो सकता है। जेएमएम के हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सोनिया गांधी पहले ही हरी झंडी दे चुकी हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली/रांची: झारखंड में आज शाम तक नई सरकार (कांग्रेस-जेएमएम) के समझौते का औपचारिक ऐलान हो सकता है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने समझौते को आखिरी शक्ल दे दी है। इसके मुताबिक, हेमंत सोरेन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे।

बुधवार को कांग्रेस के बड़े नेताओें ने इस मुद्दे पर बैठक की थी और सोनिया ने भी समझौते पर मुहर लगाई थी। आज हेमंत सोरेन और जेएमएम के दूसरे नेता कांग्रेस के नेता बीके हरिप्रसाद से मिले। जेएमएम का दावा है कि उसे आरजेडी ने भी समर्थन देने का वादा किया है।

वैसे, इस समझौते से एक बात और साफ हुई है। कांग्रेस की नजर 2014 के लोकसभा चुनावों पर है। पार्टी ने इसके लिए सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है।

झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीटों में 10 पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार खड़े करेगी और चार पर झारखंड मुक्ति मोर्चा। फिलहाल वहां कांग्रेस की एक सीट है और जेएमएम की दो सीटें।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
झारखंड, जेएमएम, हेमंत सोरेन, कांग्रेस, सोनिया गांधी, Jharkhand, JMM, Hemant Soren, Congress, Sonia Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com