- सीटों पर तालमेल नहीं होने से टूटा गठबंधन
- बीजेपी सभी 80 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव
- आजसू की मांगों पर तैयार नहीं हुई बीजेपी
Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड में विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आजसू (AJSU) का गठबंधन टूट गया. भारतीय जनता पार्टी अब झारखंड की सभी 80 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. भारतीय जनता पार्टी और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (All Jharkhand Students Union) के बीच सीटों के तालमेल नहीं होने की वजह से यह गठबंधन टूटा है. बता दें कि यह पहली बार होगा जा भाजपा सुदेश महतो के ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के बिना झारखंड का विधानसभा चुनाव लड़ेगी. जहां तक आंकड़ों का सवाल है जब 2000 में झारखंड नया राज्य बना तब भारतीय जनता पार्टी और आजसू गठबंधन एक साथ आया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो की मांग पर बीजेपी तैयार नहीं है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और उपाध्यक्ष ओम माथुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला हुआ. इसके साथ यह भी फैसला लिया गया कि BJP एक निर्दलीय उम्मीदवार विनोद सिंह को समर्थन देगी. बीजेपी ने यह सीट आजसू के लिए छोड़ी थी. बता दें कि बीजेपी अभी उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है और बाकी 27 सीटों पर भी वह अपने उम्मीदवार को उतारेगी.
झारखंड : BJP ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को लोहरदगा से मैदान में उतारा
इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व गतिरोध सुलझाने के लिए काम कर रहा है और पार्टी आजसू को दस सीटें देने को तैयार है. हालांकि तीन सीटों पर आजसू और बीजेपी के बीच दोस्ताना मुक़ाबला होने की बात थी. लेकिन आजसू 17 सीटें चाहता है. चक्रधरपुर और लोहरदगा जैसी सीटों पर दोनों पार्टियों के बीच पेच फंसा था. आजसू की शिकायत थी कि सबसे विश्वसनीय सहयोगी दल होने के बावजूद बीजेपी उसे सीटें देने को तैयार नहीं है. आजसू के मुताबिक जिन सीटों पर दावा किया है, वहां मेहनत की और संगठन तैयार किया है.
झारखंड में भी झमेला : NDA में फूट उभरी, BJP से जुदा हुईं जेडीयू और एलजेपी की राहें
बता दें कि झारखंड में पहले चरण का मतदान (Jharkhand Election) 30 नवंबर, दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर, तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर, चौथे चरण का मतदान 16 दिसंबर और पांचवें चरण का मतदान 20 दिसंबर को होगा. चुनावों के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे.
VIDEO: झारखंड: सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी और सहयोगियों में अनबन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं