विज्ञापन

Bihar New CM Name: CM कोई भी हो सरकार नीतीश कुमार की ही रहेगी; विधायक दल की बैठक से पहले JDU के संजय झा का बड़ा बयान

Bihar New CM Name Today: जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष ने एएनआई से बातचीत में कहा कि आज बिहार के 14 करोड़ लोगों के लिए एक भावुक पल है.निशांत कुमार पर संजय झा ने कहा कि वह राजनीति में सक्रिय हैं.उन्होंने पार्टी जॉइन कर ली है और पार्टी संगठन को मजबूत कर रहे हैं.

Bihar New CM Name: CM कोई भी हो सरकार नीतीश कुमार की ही रहेगी; विधायक दल की बैठक से पहले JDU के संजय झा का बड़ा बयान
bihar cm news
  • बिहार में आज शाम चार बजे एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा
  • नीतीश कुमार अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे
  • जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि सरकार नीतीश कुमार की ही बनी रहेगी
नई दिल्ली/पटना:

Bihar New CM News Today: बिहार को आज अपना नया सीएम मिल जाएगा. शाम 4 बजे पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक है जहां नाम की पर्ची निकलते ही प्रदेश का नया मुख्यमंत्री तय हो जाएगा. नीतीश कुमार भी अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. इससे पहले जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बड़ी बात कही है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सीएम कोई भी हो ,किसी भी पार्टी का हो पर सरकार नीतीश कुमार की ही रहेगी. निशांत कुमार के भविष्य पर भी संजय झा ने कहा कि उनकी भूमिका पार्टी के सदस्य करेंगे. 

निशांत कुमार पर क्या बोले संजय झा?

जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष ने एएनआई से बातचीत में कहा कि आज बिहार के 14 करोड़ लोगों के लिए एक भावुक पल है.हम हमेशा कहते रहे हैं कि नीतीश जी के आने से पहले हमें खुद को बिहारी कहने में शर्म महसूस होती थी, लेकिन उनके आने के बाद बिहार का सम्मान और गौरव बना रहा.निशांत कुमार पर संजय झा ने कहा कि वह राजनीति में सक्रिय हैं.उन्होंने पार्टी जॉइन कर ली है और पार्टी संगठन को मजबूत कर रहे हैं. वे सभी से मिल रहे हैं.उनका काम बहुत समझदारी से पूरी पार्टी को समझना और सबके साथ मिलकर सुझाव देना है. आगे उनकी क्या भूमिका होगी,पार्टी में या किसी और रूप में,यह फैसला पार्टी के सदस्य करेंगे

सरकार तो नीतीश कुमार की ही रहेगी

संजय झा ने इसके बाद बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहा कि जहां तक इस सरकार की बात है, चाहे कोई भी मुख्यमंत्री हो या कोई भी सरकार बने, वह नीतीश कुमार की सरकार होगी.आने वाले 25–30 साल और उससे आगे भी यह सरकार नीतीश कुमार के समर्थन और मार्गदर्शन में ही चलेगी.उनका मार्गदर्शन हमेशा इस सरकार के साथ रहेगा और उनके सुझाव हमेशा सरकार के साथ रहेंगे.

यह भी पढ़ें- बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा? ऐलान आज, जानें कौन-कौन से चेहरे रेस में सबसे आगे

यह भी पढ़ें-  कर्ज का बोझ, वेतन का इंतजार... बिहार को नया CM तो मिल जाएगा, पर मुंह बाए सामने खड़ी हैं ये चुनौतियां
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar New Cm 2026, Bihar Cm News, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com