बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं हरिवंश.
नई दिल्ली:
VIDEO : JDU के हरिवंश नारायण NDA के उपसभापति उम्मीदवार
- JDU सांसद हरिवंश नारायण सिंह 25 साल से ज़्यादा समय तक प्रभात खबर के प्रधान संपादक रहे हैं. हरिवंश बिहार से जेडीयू के राज्यसभा सांसद हैं. जेडीयू ने 2014 में उन्हें राज्यसभा भेजा था.
- हरिवंश ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से इकोनॉमिक्स में एमए और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है.
- BHU से एमए करने वाले हरिवंश ने अपने करियर की शुरुआत टाइम्स समूह से की थी. उन्होंने टाइम्स ग्रुप की पत्रिका धर्मयुग में 1981 तक उपसंपादक भी रहे.
- हरिवंश ने 1981 से 1984 तक बैंक ऑफ़ इंडिया में नौकरी भी की थी. वह अक्टूबर 1989 तक रविवार पत्रिका में सहायक संपादक भी रहे.
- हरिवंश देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के अतिरिक्त सूचना सलाहकार भी रहे.
VIDEO : JDU के हरिवंश नारायण NDA के उपसभापति उम्मीदवार
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rajya Sabha, Profile Of Harivansh Narayan Singh