जनता दल यूनाइटेड ने लोकसभा स्पीकर को पत्र देकर बांका से सांसद गिरधारी यादव को अयोग्य ठहराने की सिफारिश की है. गिरधारी यादव पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और पार्टी लाइन से हटकर बयान देने के आरोप लगे हैं. यादव के बेटे ने आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसे जेडीयू ने गंभीर अनुशासनहीनता माना है.