Jammu-Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश भर में रोष है. इस हमले से जम्मू-कश्मीर के लोग भी बेहद नाराज हैं. जम्मू कश्मीर के पहलगाम के लोगों ने इस आतंकी हमले की जमकर निंदा की है. पहलगाम के लोगों ने हमले के बाद कैंडल मार्च निकालकर के अपना विरोध जताया. साथ ही आतंकी हमलों के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की. कश्मीर में पहलगाम के पास घास के एक मैदान में मंगलवार दोपहर आतंकवादियों ने गोलीबारी की. सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई.
कैंडल मार्च के दौरान एक शख्स ने कहा कि हम इस आतंकी हमले की हम पुरजोर निंदा करते हैं. उन्होंने इसे कायराना हमला बताते हुए कहा कि पहले हम हिंदुस्तान के बाशिंदे हैं और उसके बाद हम पहलगाम के बाशिंदे हैं. इस अवसर पर लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में स्थानीय लोगों ने आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करते हुए निकाला कैंडल मार्च #TerroristAttack | #Pahalgam |#JammuKashmir | #IndianArmy pic.twitter.com/O5fN1y105n
— NDTV India (@ndtvindia) April 22, 2025
हमले से पहले की गई थी रेकी: सूत्र
सुरक्षाबलों के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने अप्रैल के पहले हफ्ते में कश्मीर के कुछ टूरिस्ट प्लेस खासकर होटलों की रेकी करवाई थी. कश्मीर के इन टूरिस्ट प्लेस में पहलगाम के कुछ होटल भी शामिल थे. सुरक्षा एजेंसियों को सबसे ज्यादा आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा पर शक है. सूत्रों के मुताबिक, यह रेकी 1 से 7 अप्रैल के बीच की गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं