विज्ञापन
This Article is From May 29, 2016

राजौरी में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूद जब्त

Also Read in
राजौरी में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूद जब्त
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर...
जम्मू: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद जब्त कर लिया।

उधमपुर के रक्षा प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स बटालियान ने प्रादेशिक सेना और पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सेना लगातार अभियान चला रही है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जम्‍मू-कश्‍मीर, राजौरी, आतंकी ठिकाना, हथियार, सुरक्षा बल, Jammu And Kashmir, Rajouri District, Militant Hideout, Arms, Security Forces
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com