विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जैश के टॉप कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर, दो AK-47 भी जब्त

Jammu Kashmir Encounter: शीर्ष सूत्रों के मुताबिक पुलिस और सुरक्षााबलों ने जैश के कमांडरों को मार गिराया है, इनमें सैफुल्लाह भी शामिल है. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. दीप दत्ता की रिपोर्ट.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जैश के टॉप कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर, दो AK-47 भी जब्त
किश्तवाड़ में तीन आतंकी ढेर (सांकेतिक फोटो)
  • जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत दो आतंकियों को मार गिराया है
  • मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल है जो पाकिस्तानी संगठन से जुड़ा था
  • मुठभेड़ में आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफलें और अन्य आतंकी सामग्री बरामद की गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
किश्तवाड़:

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाकर्मियों ने ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत आतंकियों पर कड़ा प्रहार किया है. इस अभियान के दौरान रविवार को तीन आतंकी ढेर किए गए हैं. मारे गए आतंकियों में जैश का टॉप कमांडर भी शामिल है. इस जॉइंट ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस, अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसयों ने मिलकर अंजाम दिया. खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, किश्तवाड़ क्षेत्र में एक्टिव आतंकियों का पता लगाने और उन्हें खत्म करने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है.

ये भी पढ़ें- लश्कर की भारत में साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 7 बांग्लादेशी समेत 8 गिरफ्तार

आतंकियों के छिपे होने की मिली थी जानकारी

शीर्ष सूत्रों के मुताबिक पुलिस और सुरक्षााबलों ने जैश के कमांडरों को मार गिराया है, इनमें सैफुल्लाह भी शामिल है. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टुकड़ियों ने तलाशी अभियान शुरू किया और सुबह करीब साढ़े 10 बजे चतरू बेल्ट के पासेरकुट इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई.

Latest and Breaking News on NDTV

आंतंकियों के पास से दो एके-47 राइफलें बरामद

अधिकारी ने बताया कि एक पहाड़ी पर मौजूद मिट्टी के घर के भीतर छिपे आतंकवादियों ने पास आ रहे जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई. इस अभियान में अब तक तीन आतंकवादी मारे जा चुके हैं. उनके पास से दो एके-47 राइफलों और गोला-बारूद समेत अन्य आतंकी सामग्री भी बरामद की है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. सुरक्षाबल लगातार तलाशी अभियान चला रहे है, ताकि कोई भी छिपा हुआ आतंकी उनकी नजरों से बचे नहीं. आतंकियों की तलाश लगातार जारी है.

मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर

सेना की ‘व्हाइट नाइट कोर' ने एक्स  पर एक पोस्ट में कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस, खुफिया विभाग और अपने खुद के खुफिया सूत्रों से मिली विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर, किश्तवाड़ क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें ढेर करने के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया. सीआईएफ (काउंटर इंटेलिजेंस फोर्स) डेल्टा, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की आज सुबह करीब 11 बजे दुर्गम इलाके में आतंकवादियों के साथ फिर से मुठभेड़ शुरू हुई. सेना ने बताया कि जवानों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया.तलाश अभी जारी है, जो लोग शांति भंग करने की कोशिश करेंगे, उन्हें कहीं कोई शरण नहीं मिलेगी.

पिछले महीने भी मारे गए थे आतंकी

पिछले महीने चतरू वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच लगभग छह मुठभेड़ हुईं, जिनमें एक सैनिक शहीद हो गया और एक आतंकवादी मारा गया. रविवार को तीन आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ही, इस साल जम्मू क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के कुल सात आतंकवादियों को मार गिराया है. इससे पहले, उधमपुर में दो और कठुआ जिले में एक आतंकवादी मारा गया था.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com