विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2019

जम्मू कश्मीर: पुंछ में LoC से सटे इलाकों में पाकिस्तान ने की फायरिंग, सेना ने दिया करारा जवाब

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शाहपुर और किरनी सेक्टरों में सीमा पार से गोलीबारी और गोलाबारी का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया. 

जम्मू कश्मीर: पुंछ में LoC से सटे इलाकों में पाकिस्तान ने की फायरिंग, सेना ने दिया करारा जवाब
पाकिस्तान नें पूंछ के 2 सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की. प्रतीकात्मक तस्वीर
जम्मू:

पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शाहपुर और किरनी सेक्टरों में सीमा पार से गोलीबारी और गोलाबारी का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया. 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने कहा- आतंकी घाटी में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं

प्रवक्ता ने बताया, ''दोपहर बाद करीब 2.30 बजे, पाकिस्तान ने दो सेक्टरों में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया''. 

उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी जारी थी, पाकिस्तानी गोलीबारी और गोलाबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Ceasefire, Poonch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com