विज्ञापन

पत्नी और तीन बेटियों का कातिल गिरफ्तार, होटल के कैमरे से मिला सुराग; पत्थर से सिर कुचलकर हत्या का आरोप

जयपुर के करधनी इलाके में पत्नी और तीन बेटियों की कथित हत्या कर फरार हुए राहुल झा को पुलिस ने सीकर के रींगस से गिरफ्तार कर लिया. होटल के लाइव सीसीटीवी कैमरे में दिखने के बाद पुलिस ने उसे मिल तिराहे के पास से दबोच लिया.

पत्नी और तीन बेटियों का कातिल गिरफ्तार, होटल के कैमरे से मिला सुराग; पत्थर से सिर कुचलकर हत्या का आरोप
चार हत्याओं के बाद भागा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
NDTV

राजस्थान के जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में पत्नी और तीन बेटियों की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के बाद फरार हुए आरोपी को जयपुर पुलिस ने रींगस से हिरासत में ले लिया. पुलिस ने 45 साल के आरोपी राहुल झा को मिल तिराहे के पास स्थित होटल रींगस राज के सामने से पकड़ा.

जानकारी के अनुसार आरोपी राहुल झा ने अपनी पत्नी गीता झा और तीन बेटियों नंदिनी, राधिका और गिरिशा की पत्थर से कुचलकर हत्या की थी. 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. घटना के बाद जयपुर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी. पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसी दौरान आरोपी के रींगस की तरफ आने की जानकारी पुलिस को मिली. इसके बाद जयपुर पुलिस की टीम रींगस पहुंची और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की. 

Latest and Breaking News on NDTV

मुंह पर कपड़ा बांधे होटल में नजर आया आरोपी

बताया जा रहा है कि होटल रींगस राज के लाइव कैमरे में आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे हुए नजर आया. फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और होटल के सामने मिल तिराहे से उसे दबोच लिया. इसके बाद जयपुर पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई. 

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्याकांड के कारणों सहित वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है. करधनी में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद आरोपी के रींगस पहुंचने को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है.

जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में पत्नी सहित तीन बेटियों की हत्या करने वाला आरोपी राहुल झा सीकर जिले के रींगस से हुआ गिरफ्तार.

यह भी पढ़ें: चरस तस्करी से बनाई दौलत पर कार्रवाई, होटल-दुकान समेत 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com