विज्ञापन

जयपुर घूमने का है प्लान? जानिए अक्टूबर का महीना क्यों रहेगा बेस्ट, ये रही खास वजहें

अक्टूबर में मानसून का सीजन लगभग खत्म हो जाता है, जिससे जयपुर का माहौल काफी साफ और फ्रेश नजर आता है. साथ ही फोटोग्राफी के लिए भी ये सीजन काफी बेस्ट होता है.

जयपुर घूमने का है प्लान? जानिए अक्टूबर का महीना क्यों रहेगा बेस्ट, ये रही खास वजहें
जयपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?
Photo Credit: NDTV

Jaipur Visit: अगर आप भी पिंक सिटी जयपुर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो साल का 10वां महीना यानी अक्टूबर आपके लिए बेस्ट हो सकता है. दरअसल, इस समय मानसून का सीजन लगभग खत्म हो जाता है, जिससे शहर का माहौल काफी साफ और फ्रेश नजर आता है. वहीं, गर्मियों की तेज गर्मी भी कम हो जाती है, इसलिए टूरिस्ट आराम से बाहर घूम-फिर सकते हैं. चाहे आप ऐतिहासिक किले देखना चाहते हों, रंग-बिरंगे बाजारों में खरीदारी करना चाहते हों या फिर लोकल फूड का स्वाद लेना चाहते हों, अक्टूबर का मौसम हर तरह की यात्रा के लिए बेस्ट रहता है. इसके अलावा, त्योहारों के दौरान तो इस शहर का रौनक भरा माहौल जयपुर यात्रा और भी खास बना देता है.

जयपुर घूमने के लिए अक्टूबर क्यों है बेस्ट, जानिए खास वजहें

1. प्रकृति के खूबसूरत नजारे 

अक्टूबर में मानसून के बाद आसमान आमतौर पर साफ रहता है, जिससे दूर-दूर तक के नजारे बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं. चाहे आप नाहरगढ़ किले से पूरे शहर का दृश्य देख रहे हों या अरावली की पहाड़ियों के पीछे डूबते सूरज का मनमोहक नजारा निहार रहे हों, ये एक्सपीरिएंस आपकी यात्रा को और भी खास बना सकता है. साथ ही साफ मौसम की वजह से फोटोग्राफी का भी भरपूर आनंद लिया जा सकता है.

2. साइटसीइंग के लिए शानदार मौसम

कई महीनों की तेज गर्मी के बाद अक्टूबर में जयपुर का मौसम काफी सुहावना हो जाता है. टेंपरेचर कम होने से घूमने-फिरने में परेशानी नहीं होती और टूरिस्ट दिन के समय भी आराम से शहर की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं. ऐसे में आमेर किला, सिटी पैलेस और हवा महल जैसी फेमस जगहों की सैर करना और भी ज्यादा मजेदार और यादगार एक्सपीरिएंस बन जाता है.

3. फेस्टिव सीजन

अक्टूबर के आसपास जयपुर में कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं, जिससे पूरे शहर का माहौल रंग-बिरंगा हो जाता है. इस दौरान बाजार खूबसूरती से सजाए जाते हैं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संख्या बढ़ जाती है और हर तरफ उत्सव की रौनक देखने को मिलती है. ऐसे में पर्यटकों को जयपुर की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय जीवन को करीब से जानने का बेहतरीन मौका मिलता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

4. फोटोग्राफी के लिए बेस्ट

अक्टूबर का महीना फोटोग्राफी के लिए भी बेहतरीन समय माना जाता है. इस दौरान जयपुर की गुलाबी रंग की इमारतें, मोन्यूमेंट और चहल-पहल से भरे बाजार और भी खूबसूरत दिखाई देते हैं. साथ ही साफ मौसम और खूबसूरत रोशनी की वजह से फोटोज बेहद शानदार आती हैं, जिससे आपकी यात्रा की यादें और भी खास बन जाती हैं.

5. बाहर घूमने के लिए बेस्ट टाइम

हेरिटेज वॉक, बाजारों में घूमने, रूफटॉप रेस्टोरेंट में खाने या शाम को बाहर समय बिताने के लिए अक्टूबर का मौसम बिल्कुल शानदार रहता है. सुहावने मौसम की वजह से पर्यटक ज्यादा समय बाहर घूमना पसंद करते हैं और बिना थकान के शहर को करीब से एक्सप्लोर कर सकते हैं.

जयपुर में कहां-कहां घूमें?

अगर आप जयपुर घूमने जाएं तो यहां घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं. आप हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस, नाहरगढ़ किला, जंतर मंतर और जल महल जैसी ऐतिहासिक जगहों की सैर कर सकते हैं. इसके अलावा, पुरानी शहर के रंग-बिरंगी बाजारों में घूमकर स्थानीय संस्कृति और हस्तशिल्प का आनंद ले सकते हैं. वहीं, शाम के समय नाहरगढ़ किले से डूबते सूरज का खूबसूरत नजारा देखना एक यादगार एक्सपीरिएंस होता है. वहीं, दाल-बाटी चूरमा, प्याज कचौरी और घेवर जैसे जयपुर के मशहूर लोकल फूड का स्वाद लेना आपकी यात्रा को और भी खास बना देगा.

यह भी पढ़ें: केवल 5 हजार रुपये में घूम आएं ये उत्तराखंड के 3 गांव, दिल्ली-NCR वालों के लिए परफेक्ट है ये लॉन्ग वीकेंड

यह भी पढ़ें: Weekend Trip: पहाड़ जाना है लेकिन मसूरी-नैनीताल नहीं? इन 4 जगहों को करें ट्राई, जानें पूरा रूट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Jaipur Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com